एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

Himachal Jodidar Marriage Tradition: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सुनीता ने हाटी समुदाय की जोड़ीदार परंपरा के तहत दो सगे भाइयों से शादी की। अब तीनों की एक बेटी है और परिवार साथ रहता है।
Himachal Jodidar Marriage Tradition
हिमाचल में दो सगे भाइयों की एक पत्नी,
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हिमाचल के सिरमौर जिले की सुनीता ने दो सगे भाइयों से शादी की है।

  • हाटी समुदाय में इस परंपरा को जोड़ीदार शादी या स्थानीय भाषा में ‘जाजड़ा’ कहा जाता है।

  • शादी के बाद तीनों की एक बेटी है और उन्होंने मिलकर फैमिली रेस्टोरेंट भी शुरू किया है।

Himachal Sunita Negi Jodidar Marriage Tradition: शादी के बाद आमतौर पर पति-पत्नी मिलकर परिवार बसाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक गांव में परिवार की परंपरा कुछ अलग है। यहां एक महिला का विवाह दो सगे भाइयों से होता है और दोनों भाई एक ही पत्नी के साथ रहते हैं।

सुनने में यह भले ही अलग लगे, लेकिन हाटी समुदाय में इसे पुरानी परंपरा के तौर पर निभाया जाता है। इसी परंपरा के तहत कुहाट गांव की सुनीता चौहान ने प्रदीप और कपिल नेगी से शादी की। शादी के बाद अब तीनों की एक बेटी भी है। सुनीता का कहना है कि वह अपनी जिंदगी से खुश हैं और दोनों पतियों के साथ उनका रिश्ता अच्छा चल रहा है।

दो सगे भाइयों से की शादी, अब एक बेटी के साथ बसा परिवार

बता दें कि सुनीता चौहान की शादी सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी से हुई है। शादी के बाद सुनीता की पहचान सुनीता नेगी के रूप में हो गई। दोनों भाइयों की उम्र में करीब सात साल का अंतर है। कपिल 28 साल के हैं, जबकि प्रदीप 35 साल के हैं।

सुनीता के मुताबिक, दोनों भाइयों के साथ उनका रिश्ता उनकी अपनी पसंद से बना। उन्होंने हाटी समुदाय की जोड़ीदार शादी की परंपरा को अपनाते हुए दोनों से विवाह किया। अब इस परिवार में एक बेटी भी है। सुनीता का कहना है कि तीनों की जिंदगी अच्छी चल रही है और वह अपने दोनों पतियों को बराबर प्यार करती हैं।

Himachal Jodidar Marriage Tradition
Silver Gift Ideas: शादी से लेकर बच्चे के जन्म तक, चांदी के ये गिफ्ट रहेंगे यादगार

क्या है हाटी समुदाय की जोड़ीदार शादी की परंपरा?

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कुछ इलाकों में हाटी समुदाय के बीच जोड़ीदार शादी की परंपरा प्रचलित रही है। इसे स्थानीय भाषा में 'जाजड़ा' भी कहा जाता है। इस परंपरा में एक महिला का विवाह दो या उससे अधिक सगे भाइयों से होता है। इसके बाद सभी भाई एक ही पत्नी के साथ परिवार बसाते हैं।

इस तरह की शादी के पीछे परिवार की जमीन-जायदाद को एक साथ बनाए रखने और भाइयों के बीच बंटवारे से बचने की सोच को एक वजह माना जाता है। हालांकि, यह परंपरा हर परिवार में नहीं अपनाई जाती और गांव में इसे लेकर अलग-अलग विचार भी हैं।

प्रदीप ने बताई एक ही शादी करने की वजह

बता दें कि सुनीता के पति प्रदीप नेगी के मुताबिक, इस तरह की शादी से परिवार एक साथ रहता है और संपत्ति का बंटवारा होने की आशंका कम रहती है। उनका कहना है कि अगर दोनों भाई अलग-अलग शादी करते तो दो परिवार और दो घर बन सकते थे। इससे खर्च बढ़ता और जमीन-जायदाद के बंटवारे की स्थिति भी बन सकती थी।

इसी सोच के चलते उन्होंने जोड़ीदार परंपरा के तहत शादी करने का फैसला किया। सुनीता के विवाह के फेरे प्रदीप के साथ हुए थे, लेकिन इस शादी को दोनों भाइयों के साथ साझा वैवाहिक रिश्ता माना जाता है।

सुनीता बोलीं- दोनों पतियों से बराबर प्यार करती हूं

सुनीता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और पारिवारिक जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह शादी उनकी मर्जी से हुई है और उन्होंने अपने समुदाय की परंपरा को अपनाया है। सुनीता के मुताबिक, वह दोनों पतियों से बराबर प्यार करती हैं और अपनी जिंदगी से खुश हैं।

उनका कहना है कि शादी के बाद से परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा है। तीनों मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और अब अपनी बेटी के साथ परिवार आगे बढ़ा रहे हैं।

शादी के बाद शुरू किया फैमिली रेस्टोरेंट

इस परिवार ने अपने रिश्ते के साथ कारोबार की शुरुआत भी की है। कपिल नेगी कुछ समय तक काम के सिलसिले में विदेश में रहे और बाद में भारत लौट आए। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर 'जोड़ीदार भाई' नाम से एक फैमिली रेस्टोरेंट शुरू किया।

रेस्टोरेंट को सजाने और ग्राहकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दोनों भाई मिलकर संभाल रहे हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर अपनी एक तस्वीर भी लगाई है, जिसमें दोनों भाइयों के बीच सुनीता बैठी नजर आती हैं।

Himachal Jodidar Marriage Tradition
PM मोदी से लेकर शाहरुख खान तक, रिंकू और प्रिया सरोज की शादी में शामिल होंगे 2,000 मेहमान; शाही मेन्यू तैयार

गांव में परंपरा को लेकर अलग-अलग राय

शिलाई और आसपास के कुछ गांवों में जोड़ीदार शादी की परंपरा आज भी देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह प्रथा महाभारत काल से चली आ रही है। हालांकि, गांव में सभी लोग इस परंपरा से सहमत नहीं हैं। कुछ महिलाएं इसे सही नहीं मानतीं और उनका कहना है कि एक महिला का केवल एक ही पति होना चाहिए।

सुनीता और उनके परिवार की कहानी ने एक बार फिर इस पुरानी परंपरा को चर्चा में ला दिया है। जहां कुछ लोग इसे सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखते हैं, वहीं कुछ इसे बदलते समय के साथ सवालों के घेरे में रखते हैं।