Google ने Android 15 को लॉन्च कर दिया है जिसमें कई फिचर्स भी है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Android 15 में क्या है ये प्राइवेट स्पेस का चक्कर? कैसे करेगा यूजर्स के लिए काम

Android 15 लॉन्च किया जा चुका है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया है, Android 15 में गूगल ने कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा है,

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल द्वारा Android 15 को लॉन्च किया जा चुका है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसमें Vivo, iQOO, Motorola और Samsung जैसी फ्लैगशिप फोन में भी Android 15 की शुरुआत हो गई है। Android 15 में गूगल ने कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा है, जिसमें प्राइवेसी फीचर यानी कि प्राइवेट स्पेस को भी शामिल किया गया है। इसकी मदद से डेटा सेव रखने में आपको मदद मिलेगी। ऐसे में जानते हैं कि प्राइवेट स्पेस आखिर है क्या?

वर्चुअल स्पेस हो सकता है क्रिएट

Android 15 के फीचर के बारे में कहा जा रहा है कि वह अलग से एक वर्चुअल स्पेस को क्रिएट कर सकते हैं, जिसके अंदर यूजर्स सेंसेटिव डेटा को सेव रख पाएंगे। यूजर्स अपनी तस्वीर, वीडियो या फिर फाइल्स को इसमें रख सकते हैं और आराम से इसका एक्सेस पा सकते हैं। इसमें गूगल फोटोज, फाइल्स, क्रोम, स्क्रीनशॉट की डुप्लीकेट फाइल्स सभी को सेव किया जा सकता है।

ऐप्स होंगे आसानी से हाइड

इसी के साथ इस खास फीचर के अंदर यह भी कहा गया है कि यूजर अपने ऐप्स को भी आराम से हाइड कर पाएंगे, जो नॉर्मली फोन में नजर नहीं आएंगे, लेकिन प्राइवेट स्पेस के अंदर उन्हें आराम से देखा जाएगा। जिससे आपका डेटा सेव रहेगा। प्राइवेट स्पेस को लॉक और अनलॉक करने का एक्सेस सिर्फ आपके पास रहेगा।

कैसे करें प्राइवेट स्पेस इनेबल

अगर आप भी प्राइवेट स्पेस को अपने फोन में इनेबल करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ टिप्स को आपको फॉलो करना होगा।

  • अपने फोन को Android 15 में अपडेट करें।
  • फोन की सेटिंग में जाएं और Security & Privacy सेक्शन पर क्लिक करें।
  • प्राइवेट स्पेस का मेनू आपके सामने होगा, उसे क्लिक करें।
  • सेटअप पर टैप करके अकाउंट सेटअप करें।
  • प्राइवेट स्पेस क्रिएट होने के बाद आप अपनी मनचाही चीजों उसमें डाल सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया