Power Bank को लेकर क्या है खबर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Power Bank Safety: फ्लाइट में बढ़ा खतरा, जानिए कब और क्यों पावर बैंक बन सकता है आग का कारण

Power Bank: डिजिटल युग में पावर बैंक हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसा डिवाइस है जो कहीं भी और कभी भी हमारे स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकता है।

सिमरन सिंह

Power Bank Battery Fire: आज के डिजिटल युग में पावर बैंक हमारे रोज़मर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो कहीं भी और कभी भी हमारे स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकता है। लेकिन हाल के दिनों में पावर बैंक से जुड़ी कई आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली समेत कई देशों में फ्लाइट के दौरान पावर बैंक में आग लगने के मामले सामने आए हैं। इसी वजह से कई एयरलाइंस अब इसके इस्तेमाल पर सख्त नजर रख रही हैं।

पावर बैंक खराब होने पर दिखते हैं ये संकेत

अक्सर लोग पावर बैंक में खराबी आने के बावजूद उसका इस्तेमाल करते रहते हैं, जो बड़ा खतरा बन सकता है। अगर आपका पावर बैंक चार्जिंग रोक देता है या फोन को चार्ज नहीं करता, तो यह खराब होने का पहला संकेत है। इसके अलावा नीचे दिए गए लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें:

  • स्वेलिंग: अगर पावर बैंक का आकार फूल गया है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें। यह अंदरूनी गैस बनने या केमिकल रिएक्शन का नतीजा हो सकता है, जिससे आग या धमाका हो सकता है।
  • ओवरहीटिंग: चार्जिंग के दौरान अगर पावर बैंक बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह शॉर्ट सर्किट या आंतरिक खराबी का संकेत है। लगातार ओवरहीटिंग से यह फट भी सकता है।
  • असामान्य गंध: अगर पावर बैंक से जलने या केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो यह खतरनाक स्थिति है। इसका मतलब है कि बैटरी लीक हो रही है या अंदर कोई पार्ट खराब हो चुका है।
  • क्रैक या डैमेज: पावर बैंक में दरार, टूट-फूट या किसी हिस्से में डैमेज दिखे तो इसे तुरंत बदल दें।

इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

फ्लाइट में क्यों बढ़ जाता है पावर बैंक से आग लगने का खतरा?

पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो छोटे आकार में अधिक ऊर्जा स्टोर करती है। अगर इसमें कोई डिफेक्ट, फिजिकल डैमेज या ओवरचार्जिंग हो जाए, तो इसके अंदर केमिकल रिएक्शन तेजी से होता है। इससे बैटरी "थर्मल रनवे" की स्थिति में पहुंच जाती है यानी यह जल्दी गर्म होती है लेकिन ठंडी नहीं हो पाती।

फ्लाइट में air pressure में बदलाव, लगातार वाइब्रेशन, और हीट जैसी स्थितियों के कारण यह रिएक्शन और तेज हो जाता है, जिससे आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है: "खराब या ओवरहीटेड पावर बैंक को कभी भी बंद जगह, खासकर फ्लाइट में, चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। इससे विस्फोट या आग का खतरा रहता है।"

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल