जेब में फोन रखना काफी बार परेशानी की बात होती है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

पेंट की जेब में रखा फोन बना सकता है नामर्द, शरीर के इस अंग से हमेशा दूर रखें फोन

कई बार हमें बताया जाता है कि फोन का ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है और फोन को सही तरीके से रखना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है। लेकिन उससे जुड़े खतरों का भी सामना हमें ही करना है और जो सबसे बड़ा खतरा है, वह है रेडिएशन का क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। खासकर जब हम मोबाइल अपने शरीर के काफी पास रखते हैं, जैसे कि पेंट की जेब या फिर हमारी शर्ट की जेब।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. पहले के जमाने में काफी कम लोगों के पास फोन हुआ करते थे, लेकिन अब हर किसी के पास फोन होते हैं और लगातार इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो हमें कई सुविधाएं मिल गई हैं, लेकिन उससे जुड़े खतरों का भी सामना हमें ही करना है और जो सबसे बड़ा खतरा है, वह है रेडिएशन का क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। खासकर जब हम मोबाइल अपने शरीर के काफी पास रखते हैं, जैसे कि पेंट की जेब या फिर हमारी शर्ट की जेब।

पिछले कई सालों में ऐसी कई रिपोर्टें देखी गई हैं, जिसमें पता चला है कि जेब में फोन रखने से हानिकारक बीमारियां हुईं और यह भी दावा किया गया है कि पेंट की जेब में फोन रखने से इंसान नपुंसक हो गया। किसी भी व्यक्ति के लिए ऐसा सुनना एक डरावने सपने जैसा है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि वैज्ञानिक इस बारे में क्या कहते हैं और किस तरीके से आप इससे बचाव कर सकते हैं।

जेब में रखा मोबाइल है खतरनाक

रिपोर्ट्स के माध्यम से पता चला है कि एक स्टडी में मोबाइल फोन से क्रोनिक स्ट्रेस या फिर ब्रेन ट्यूमर जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया और मिस्र जैसे मीडिया रिसर्च इंडस्ट्रीज ने यह बताया है कि मोबाइल के ज्यादा संपर्क से स्तंभन दोष पैदा होता है।

हो सकता है ऐसा नुकसान

एक्सपर्ट्स की राय मानें तो मोबाइल फोन की रेडिएशन से सेहत पर असर पड़ता है क्योंकि वायरलेस नेटवर्क से कनेक्टिविटी फोन को और भी ज्यादा रेडिएटर बनाती है। जो शरीर में 2 से 7 गुना ज्यादा रेडिएशन देती है। रेडिएशन आपकी DNA को बदल देती है और इससे नपुंसकता का खतरा भी बढ़ता है। रेडिएशन को कैंसर से भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा, हृदय रोग जैसी समस्या का भी कारण माना जाता है, इसलिए शर्ट की जेब में मोबाइल रखना घातक हो सकता है।

कहां रखें स्मार्टफोन?

अगर आप इस बात से परेशान हैं कि अब आपको स्मार्टफोन कहां रखना चाहिए, तो बता दें कि मोबाइल फोन से दूर तो रहा नहीं जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल थोड़ी समझदारी से जरूर किया जा सकता है। आप अपने फोन को किसी ऐसी जेब में न रखें जहां आपकी नाजुक अंग मौजूद हों, आप किसी पर्स या फिर बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो मोबाइल फोन को पेंट की पीछे वाली जेब में रखें। ध्यान रखें कि मोबाइल का पिछला हिस्सा ऊपर रहे ताकि आपका शरीर उसके रेडिएशन से बचा रहे।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर