Oppo Find X9 में क्या है खास। (सौ. Oppo) 
टेक्नॉलजी

Oppo Find X9 सीरीज पर लॉन्च के साथ ही खास ऑफर, मिलेगा 200MP कैमरा और दमदार बैटरी

Oppo Find X9 Pro: Oppo जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

सिमरन सिंह

Oppo Find X9 Price in India: Oppo जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के तहत दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों डिवाइस पहले से ही चीन के मार्केट में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के लिए चर्चा में हैं।

18 नवंबर को होगा लॉन्च

Oppo ने कन्फर्म किया है कि Find X9 सीरीज को भारत में 18 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक खास "प्रिविलेज पैक" भी पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 99 रुपये रखी गई है। इस पैक के तहत ग्राहकों को ₹1000 का एक्सचेंज कूपन, 80W SUPERVOOC पावर एडॉप्टर, और दो साल का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान मिल रहा है यानी महज़ 99 रुपये में शानदार ऑफर।

डिजाइन और कैमरा फीचर्स

Oppo Find X9 सीरीज का कैमरा इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। कंपनी ने इस सीरीज के लिए Hasselblad के साथ साझेदारी की है, जिससे बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव मिलेगा।

  • Find X9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP + 50MP + 50MP) दिया जाएगा।
  • वहीं, Find X9 Pro में 200MP का प्राइमरी सेंसर समेत (50MP + 50MP + 200MP) कैमरा सिस्टम मिलेगा।
  • दोनों फोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Oppo Find X9 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले, जबकि Pro वेरिएंट में 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आते हैं, जो स्मूद और कलर-रिच विजुअल एक्सपीरियंस देंगे।

दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प होगा। डिवाइस Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Find X9 में 7025mAh बैटरी, जबकि Find X9 Pro में 7500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। दोनों ही मॉडल 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर सकती है।

ध्यान दें

Oppo Find X9 सीरीज न केवल डिजाइन और कैमरा के मामले में उन्नत है, बल्कि इसमें परफॉर्मेंस और बैटरी पावर का भी शानदार संयोजन देखने को मिलेगा। 18 नवंबर को इसका लॉन्च टेक मार्केट में एक नया मुकाम तय कर सकता है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें