Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। हिमाचल, उत्तराखंड और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
imd weather update 22 august
आज का मौसमAI Generated Image
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव होने की वजह से झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

IMD के अनुसार शनिवार को देशभर के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें से 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। जानिए आज दिनभर कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक्टिव है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जबकि मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अगस्त को बारिश से कुछ राहत मिलने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में धुआंधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने हिमाचल में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 'येलो अलर्ट' बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए जारी किया गया। भारी बारिश के बीच हिमाचल में कई सड़कें बंद है।

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट

मौसम विभाग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल काफी ज्यादा और व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। यह सिलसिला 24 अगस्त तक जारी रह सकता है।

imd weather update 22 august
असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी के आसार

बिहार में बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग ने कल कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी और मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश और आधी-तूफान जारी रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी अलर्ट

पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, ओडिशा और बिहार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, बंगाल, सिक्किम शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com