openai chatgpt को लेेकर नया बदलाव हुआ है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

OpenAI ने ChatGPT में किया बड़ा अपडेट, अब सीधे चैट से चलेंगी आपकी पसंदीदा ऐप्स

ChatGPT New Feature: OpenAI ने अपने लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT में बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उनका इस्तेमाल ChatGPT में ही कर सकते है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Apps Integration: टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए OpenAI ने अपने लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT में बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ChatGPT में ही उनकी फेवरेट ऐप्स को इंटीग्रेट कर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि Spotify, Canva, Coursera, Figma और Zillow जैसी लोकप्रिय ऐप्स अब सीधे चैट में ही इस्तेमाल की जा सकेंगी। यह अपडेट OpenAI के DevDay इवेंट के दौरान पेश किया गया, जो कंपनी के Apps SDK प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसके जरिए डेवलपर्स थर्ड-पार्टी ऐप्स को ChatGPT में जोड़ सकेंगे।

अब ChatGPT बना पहले से ज्यादा पावरफुल

इस नए इंटीग्रेशन के बाद ChatGPT और भी स्मार्ट और यूजफुल टूल बन गया है। अब यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट्स या ऐप्स पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चाहे Spotify पर प्लेलिस्ट बनाना हो या Canva पर पोस्टर डिजाइन करना, अब ये सब काम सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हो सकेंगे। यूजर को पहले इन ऐप्स को ChatGPT से कनेक्ट करना होगा और फिर एक साधारण कमांड देकर काम शुरू किया जा सकता है।

Spotify ने इस इंटीग्रेशन पर कहा, "यह अभी शुरुआत है। कुछ समय के लिए हर रिक्वेस्ट पूरी न हो पाए, लेकिन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।"

Canva पर सिर्फ एक कमांड से बनाएं शानदार डिजाइन

अब सोशल मीडिया ग्राफिक्स या पोस्टर डिजाइन करना पहले से भी आसान हो गया है। ChatGPT में Canva के इंटीग्रेशन के बाद यूजर केवल एक कमांड देकर डिजाइन तैयार कर सकते हैं। Canva अपने आप डिजाइन जनरेट करेगा और अगर डिजाइन पसंद नहीं आता, तो ChatGPT में नया प्रॉम्प्ट देकर उसे तुरंत बदला जा सकता है। फाइनल टच देने के लिए यूजर चैट में तैयार डिजाइन को सीधे Canva ऐप में ओपन भी कर सकते हैं।

आने वाले समय में और ऐप्स होंगी शामिल

OpenAI ने बताया कि यह तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में ChatGPT में और भी पॉपुलर ऐप्स को जोड़ा जाएगा। इनमें Uber, DoorDash, OpenTable, Peloton, TripAdvisor और AllTrails जैसी सेवाएं शामिल हैं। इनके जरिए यूजर कैब बुकिंग, खाना ऑर्डर, रेस्टोरेंट रिजर्वेशन और ट्रिप प्लानिंग जैसे काम भी सीधे ChatGPT से कर सकेंगे।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट