OpenAI भारत में खुलेगा ऑफिस। (सौ. Piaxbay) 
टेक्नॉलजी

OpenAI जल्द खोलेगी भारत में पहला ऑफिस, नई दिल्ली बनी केंद्र

OpenAI Delhi Launch: OpenAI इस साल के अंत तक भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह राजधानी नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोलने की तैयारी में है।

सिमरन सिंह

OpenAI India Office: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी OpenAI इस साल के अंत तक भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह राजधानी नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस खोलने की तैयारी में है। इस कदम के पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत का तेजी से उभरता टेक मार्केट और यहां एआई (AI) को लेकर बढ़ता क्रेज।

भारत को चुना पहली पसंद के तौर पर

भारत में ऑफिस खोलकर OpenAI न केवल अपनी ग्लोबल प्रेजेंस को मजबूत करना चाहती है, बल्कि यहां के विशाल टैलेंट पूल और बिजनेस पोटेंशियल का भी लाभ उठाना चाहती है। कंपनी ने इस नए ऑफिस के लिए एक डेडिकेटेड लोकल टीम की हायरिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह टीम लोकल पार्टनर्स, सरकार, डेवलपर्स, बिजनेस कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंध मजबूत करने पर काम करेगी।

भारत में टैलेंट और अवसर की भरमार

OpenAI के सीईओ Sam Altman ने कहा, “भारत में एआई के लिए उत्साह और अवसर अविश्वसनीय है। यहां अद्भुत टेक टैलेंट, वर्ल्ड क्लास डेवलपर इकोसिस्टम और इंडियाएआई मिशन के जरिए मजबूत सरकारी सपोर्ट मौजूद है। यह कदम एडवांस एआई को पूरे देश में और अधिक सुलभ बनाने तथा भारत के लिए और भारत के साथ एआई बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है।”

भारत की भूमिका पर केंद्रीय मंत्री का बयान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “भारत में OpenAI की मौजूदगी डिजिटल इनोवेशन और एआई अपनाने में देश के बढ़ते नेतृत्व को दर्शाती है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई टैलेंट और एंटरप्राइज स्केल सॉल्यूशन में मजबूत निवेश के साथ भारत, एआई ट्रांसफॉर्मेशन की अगली लहर को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय स्थिति में है। एआई के लाभ को हर नागरिक तक पहुंचाने की दिशा में हम OpenAI की साझेदारी का स्वागत करते हैं।”

क्यों खास है यह कदम?

  • भारत तेजी से एआई रिसर्च और डेवलपमेंट हब बन रहा है।
  • बड़ी टेक कंपनियां यहां निवेश बढ़ा रही हैं।
  • भारतीय डेवलपर्स की ग्लोबल डिमांड लगातार बढ़ रही है।
  • सरकार भी इंडियाएआई जैसी योजनाओं के जरिए एआई को प्रमोट कर रही है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा