-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Iphone 17 Series Launch Date Released Accidentallhy Know Full Details
iPhone 17 Series: ऐप्पल की गलती से सामने आई लॉन्च डेट, जानें पूरी डिटेल
- Written By: सिमरन सिंह
Apple September Event: Apple अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप iPhone 17 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में कंपनी ने गलती से लॉन्च डेट को लिंक कर दिया है।

iPhone 17 को लेकर आई बड़ी खबर। (सौ. Apple)
iPhone 17 Launch Date Leak: टेक दिग्गज Apple अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप iPhone 17 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इस बार कंपनी से हुई एक चूक ने इसकी लॉन्च डेट का राज़ खोल दिया। जिसको देखने के बाद आने वाले समय में यूजर्स एक बार फिर iPhone के नए मॉडल को लेने के लिए लाइनों में लगने वाले है।
ऐप्पल की गलती से हुआ खुलासा
दरअसल, Apple ने अपने Apple TV ऐप पर गलती से एक इवेंट इनवाइट पोस्ट कर दिया था। इस इनवाइट पर नई iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट साफ-साफ लिखी हुई थी। हालांकि, कुछ ही देर बाद कंपनी ने इस पोस्ट को हटा दिया, लेकिन तब तक टेक दुनिया में लॉन्च डेट की जानकारी लीक हो चुकी थी।
कब लॉन्च होंगे नए iPhone 17?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 सितंबर 2025 को Apple अपने नए iPhone पेश करेगी। आमतौर पर कंपनी अगस्त के अंत तक इवेंट की आधिकारिक घोषणा करती है, लेकिन इस बार डेट का खुलासा पहले ही हो गया। जानकारों का मानना है कि यह कंपनी की गलती भी हो सकती है और एक सोची-समझी मार्केटिंग रणनीति भी। हालांकि, Apple की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
250 साल तक नहीं खुलेगा ये iPhone, अमेरिका ने Time Capsule में रखा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्या है वजह
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
iPhone 17 Series में मिलेंगे 4 नए मॉडल
- हर साल की तरह इस बार भी Apple सितंबर में अपनी नई सीरीज उतारने वाली है। रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, इस बार कंपनी चार नए iPhone लॉन्च करेगी:
- iPhone 17
- iPhone 17 Air
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
इसके साथ ही लॉन्च इवेंट में नई Apple Watch और Next-Gen AirPods भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: आपके नाम से Instagram पर पैसों की मांग? ऐसे करें रिपोर्ट और बचाव
iPhone 17 Air लेगा Plus मॉडल की जगह
इस बार Apple ने बड़ा बदलाव करते हुए Plus मॉडल को हटाने का फैसला किया है। उसकी जगह कंपनी लॉन्च करेगी iPhone 17 Air, जो Apple का अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा। रिपोर्ट्स में दावा है कि यह मॉडल थोड़ी ज्यादा कीमत पर आएगा। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹94,900 हो सकती है।
टेक जगत में उत्सुकता
हर साल की तरह इस बार भी टेक उत्साही और आईफोन प्रेमियों में नए मॉडल्स को लेकर जबरदस्त उत्साह है। Apple का यह इवेंट न सिर्फ स्मार्टफोन इंडस्ट्री बल्कि पूरे टेक सेक्टर के लिए एक बड़ी खबर बनने वाला है। इसके साथ ही इन नए मॉडल्स पर पूरी दुनिया की नजर होगी।
Iphone 17 series launch date released accidentallhy know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














