Online Shopping से कैसा हो रहा गांव पर असर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

भारत में डिजिटल कॉमर्स की नई क्रांति: गांवों तक पहुंची ऑनलाइन शॉपिंग

भारत में डिजिटल क्रांति गांव और कस्बे भी ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट की मुख्यधारा। शिपरॉकेट और केपीएमजी की संयुक्त रिपोर्ट में हुआ बढ़ा खुलासा जिसमें इसका आकड़ा शामिल है।

सिमरन सिंह

भारत में डिजिटल क्रांति अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव और कस्बे भी ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। शिपरॉकेट और केपीएमजी की संयुक्त रिपोर्ट "मेड फॉर भारत, पावर्ड बाय AI: द न्यू एज ऑफ कॉमर्स" के अनुसार, देश में 88.6 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें 55% उपयोगकर्ता ग्रामीण भारत से हैं। वहीं, 84% लेनदेन अब UPI के माध्यम से हो रहे हैं, जो दर्शाता है कि भारत अब कैशलेस इकोनॉमी की ओर मजबूती से अग्रसर है।

गांवों में भी लोकप्रिय हो रहा ई-कॉमर्स

शिपरॉकेट शिविर 2025 के दौरान जारी इस रिपोर्ट में बताया गया कि डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स का बाजार 2025 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत D2C फंडिंग के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने 50% से ज्यादा ग्राहक 5 या उससे अधिक ऑर्डर कर रहे हैं। यानी गांवों में भी अब क्विक कॉमर्स का चलन तेजी से बढ़ा है।

AI की बदौलत बदल रही है तस्वीर

इस परिवर्तन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। AI की मदद से:

  • 99.9% ऑर्डर्स सही तरीके से पैक किए जा रहे हैं
  • 90% से अधिक मांग का अनुमान सही निकल रहा है
  • ग्राहक सेवा और मार्केटिंग को भी अधिक प्रभावशाली बनाया जा रहा है

इसके अलावा ब्रांड्स अब क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान चला रहे हैं, क्योंकि 98% यूजर्स स्थानीय भाषा में ही कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

डिजिटल युग में नया अध्याय

केपीएमजी के मनुज ओहरी के अनुसार, "भारत अब डिजिटल और AI के सहयोग से एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है।" वहीं, शिपरॉकेट के एमडी साहिल गोयल ने कहा, "देश के छोटे व्यापारियों को सफलता दिलाने के लिए ऐसे टूल्स और नेटवर्क की जरूरत है, जो उन्हें इस AI-नेटिव युग में प्रतिस्पर्धी बना सकें।"

ध्यान दें

भारत का डिजिटल कॉमर्स अब नए युग में प्रवेश कर चुका है, जहां गांव से लेकर शहर तक, मोबाइल से लेकर मार्केट तक हर जगह डिजिटल ट्रांजैक्शन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का बोलबाला है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा