iPhone के पुराने फोन क्यों स्लो हो जाएगा? Source. Gemini
टेक्नॉलजी

नया iPhone आते ही पुराना फोन क्यों पड़ जाता है स्लो? जानें असली वजह और स्पीड बढ़ाने का आसान तरीका

iPhone Slow Problem: नया iPhone के आने से यह क्यों माना जाता है कि पुराना iPhone पहले कि तुलना में धीमा चलने लगता है, इसके पीछे कि सच्चाई क्या है?

सिमरन सिंह

Boost Old iPhone Speed: हर साल नया iPhone लॉन्च होते ही कई यूजर्स को लगता है कि उनका पुराना फोन पहले के मुकाबले धीमा हो गया है। जिसमें ऐप्स खुलने में समय लगने लगता है फोन हैंग करता है या बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या Apple जानबूझकर पुराने iPhone को स्लो करता है? तो बता दें इसके पीछे कई तकनीकी वजहें हो सकती हैं और हर बार कंपनी को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

Battery Health गिरना सबसे बड़ी वजह

देखा गया है कि iPhone की बैटरी समय के साथ अपनी क्षमता खोती है। जिसमें पुरानी बैटरी जरूरत के मुताबिक पीक पावर देने में सक्षम नहीं रहती। ऐसी स्थिति में अचानक फोन बंद होने से बचाने के लिए iPhone कुछ परिस्थितियों में परफॉर्मेंस को सीमित कर सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि प्रोसेसर की स्पीड थोड़ी कम की जा सकती है ताकि फोन स्थिर तरीके से चलता रहे। अगर Battery Health 80% से नीचे पहुंच गई है और आपको परफॉर्मेंस में गिरावट महसूस हो रही है तो बैटरी बदलवाना एक प्रभावी विकल्प हो सकता है।

नया iOS भी डाल सकता है ज्यादा दबाव

इसमें दूसरी बड़ी वजह नया सॉफ्टवेयर अपडेट को भी माना जाता है। जिसमें नए iOS वर्जन में ज्यादा फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और नए विजुअल बदलाव शामिल होते हैं। इन्हें पुराने हार्डवेयर पर चलाने में अपेक्षाकृत ज्यादा प्रोसेसिंग पावर लग सकती है।

इसके अलावा फोन की स्टोरेज लगातार भरती रहने से भी समस्या महसूस हो सकती है। वहीं तस्वीरें, वीडियो, ऐप्स और उनका कैशे स्टोरेज खा लेते हैं जिससे फोन का इस्तेमाल पहले जितना स्मूद नहीं लगता।

बैटरी बदलने और स्टोरेज खाली करने से मिलेगा फायदा

सलाह दी जाती है कि पुराने iPhone को बेहतर चलाने के लिए सबसे पहले Settings > General > iPhone Storage में जाकर देखें कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा जगह ले रहा है। वहीं गैर-जरूरी ऐप्स को डिलीट या Offload किया जा सकता है। साथ ही डुप्लिकेट फोटो और बड़े वीडियो हटाने के साथ जरूरी फाइलों को iCloud या Google Photos पर ट्रांसफर करना भी उपयोगी माना जाता है।

साथ ही Safari का अनावश्यक डेटा हटाने के लिए Settings > Safari > Clear History and Website Data विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स में जमा फालतू मीडिया को भी समय-समय पर साफ करना फायदेमंद रहता है।

बैटरी बदलवाते समय रखें ये सावधानियां

बताया जाता है कि सबसे सुरक्षित विकल्प Apple Store या Apple Authorized Service Centre से बैटरी बदलवाना है। वहीं अपॉइंटमेंट Apple Support के जरिए लिया जा सकता है। तकनीकी जानकारी रखने वाले यूजर्स Self Service Repair जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं लेकिन इसमें फोन को नुकसान पहुंचने का जोखिम रहता है।

वहीं बैटरी बदलवाने से पहले iCloud बैकअप जरूर लें। वहीं अगर System Data असामान्य रूप से ज्यादा जगह घेर रहा है तो बैकअप लेकर iPhone को Reset और फिर Restore करना मददगार हो सकता है।

इन सभी को करने का सीधा मतलब है कि नया iPhone आने के बाद पुराने मॉडल का स्लो महसूस होना हमेशा किसी साजिश का संकेत नहीं है। इसमें बैटरी की उम्र, सॉफ्टवेयर का बढ़ता बोझ और स्टोरेज की स्थिति तीनों मिलकर फोन की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक