Apple iPhone 18 Pro Series हुई लॉन्च, Variable Aperture, A20 Pro चिप और 45 घंटे की बैटरी, जानें क्या है खास

Apple Camera, AI And More: Apple ने अपनी नई Pro सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है।
Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
iPhone 18 Pro और Pro Max अब लॉन्च हो गया है।Source. Apple
Published on
Updated on

Apple iPhone 18 Series Launch: Apple ने अपनी नई Pro सीरीज के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और AI के मोर्चे पर बड़े अपग्रेड का दावा किया है। जिसमें नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Variable Aperture वाला 48MP Fusion Main Camera है जो iPhone में पहली बार यूजर्स को अपर्चर पर मैनुअल कंट्रोल देता है। इसके अलावा फोन में नया A20 Pro चिपसेट, Next-generation Vapor Chamber, बेहतर Dynamic Island और iOS 27 के साथ नया Siri AI का साथ भी देखने को मिल रहा है।

वहीं iPhone 18 Pro Max को अब तक का सबसे लंबी बैटरी लाइफ देने वाला Pro iPhone बताया जा रहा है। इसके साथ ही Apple ने बताया है कि दोनों मॉडल चार फिनिश Black, Silver, Glacier और नए Burgundy में उपलब्ध किए जा रहे है। और इसके प्री-ऑर्डर कि शुरुआत 12 सितंबर से हो रही है जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

48MP कैमरा में आया बड़ा बदलाव, पहली बार मिला Variable Aperture

iPhone 18 Pro सीरीज के बारे में बताए तो इसका कैमरा इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है। क्योंकि इसमें नया 48MP Fusion Main Camera दिया गया है जा रहा है जिसमें Variable Aperture तकनीक शामिल होने वाली है। जिसका साफ मतलब है कि कैमरा अलग-अलग रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड के हिसाब से अपर्चर को बदल सकता है। वहीं कैमरे में छह लेजर-कट ब्लेड दिए गए हैं जो अलग-अलग अपर्चर के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। वहीं यूजर्स Camera App में चार अलग-अलग Aperture Settings को मैनुअली भी एडजस्ट करने में सक्षम होगे।

Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
iPhone 18 Pro Max Camera में क्या खास।Source. Apple

इस नए फोन में कैमरा को लेकर Apple का दावा है कि नया सेंसर कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें, ज्यादा डिटेल और ग्रुप फोटो में बैकग्राउंड के साथ-साथ पीछे मौजूद लोगों की ज्यादा स्पष्ट तस्वीरें लेने में मदद करेगा। इसके साथ Photographic Styles में Texture और Grain Controls जोड़े गए हैं। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग में भी कई बदलाव किए गए हैं। जिसमें अब 60fps तक रिकॉर्ड किए गए वीडियो पर कैप्चर के बाद Cinematic Effects लगाए जा सकेंगे और Time-lapse मोड में 4K और Dolby Vision HDR सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है।

Pro Controls से कैमरा बनेगा और ज्यादा प्रोफेशनल

Apple ने Camera App में Pro Controls नाम का नया कस्टमाइजेशन फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स Aperture, Shutter Speed और White Balance जैसे सेटिंग्स को सीधे कंट्रोल कर पाएंगे। साथ ही Histogram की मदद से फोटो की Exposure भी चेक करना संभव होगा।

इसमें एक और खास फीचर Apple Reference Image वाला है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इससे iPhone 18 Pro से ली गई तस्वीर की Authenticity को साबित करने में मदद मिलेगी। वहीं नया Main Camera सेंसर हर पिक्सल से जुड़े साइन किए गए डेटा को कैप्चर कर सकता है जिसे Private Cloud Compute के जरिए Reference Image में बदला जा सकेंगा।

यह फीचर खासतौर पर फोटो जर्नलिस्ट, प्रोफेशनल फोटोग्राफर और उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें फोटो के असली होने की पुष्टि करनी होती है। वहीं AI से बनाई या एडिट की गई तस्वीरों को पहचानने में Image Metadata और आने वाले SynthID Standard का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
ChatGPT का 80s AI Photo Trend वायरल, इस आसान तरीके से बनाए रेट्रो तस्वीरें

A20 Pro चिप और नया Vapor Chamber देंगे अच्छी Performance

iPhone 18 Pro और Pro Max में Apple का नया A20 Pro Chip दिया गया है। इसे 2-nanometer process technology पर बनाया गया है। जिसको लेकर कंपनी का बताना है कि इसमें A19 Pro के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा Memory Bandwidth है। इसमें 6-core CPU और नया 7-core GPU दिया गया है। जिसको लेकर Apple का दावा है कि GPU A19 Pro की तुलना में 40 प्रतिशत तक तेज है। इसके अलावा नया Dual 16-core Neural Engine ऑन-डिवाइस AI और Computational Photography को तेज करने में मदद करेगा।

लेकिन सिर्फ चिपसेट को अपग्रेड करना ही काफी नहीं है। लंबे समय तक हाई Performance बनाए रखने के लिए Apple ने नया Vapor Chamber Thermal Management System भी दिया है। जिससे Surface Area पिछली पीढ़ी के iPhone 17 Pro की तुलना में तीन गुना ज्यादा है और Sustained Performance में 40 प्रतिशत तक सुधार मिल सकता है।

इसके साथ ही दोनों फोन में N1 Wireless Networking Chip भी शामिल कि गई है जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट करता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro में नया C2 Cellular Modem System भी दिया गया है जो Cellular Connectivity को बेहतर बनाने के लिए AI-based improvements का इस्तेमाल करता है।

Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
A20 Pro में भी कमाल के फीचर्सSource. Apple

iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे तक Video Playback और Siri AI का साथ

बैटरी के मामले में iPhone 18 Pro Max सबसे बड़ा अपग्रेड लेकर आया है। बता दें कि Apple के अनुसार eSIM-only मॉडल में iPhone 18 Pro 36 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max 45 घंटे तक Video Playback दे सकता है। वहीं iPhone 18 Pro करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है जबकि वायरलेस चार्जिंग से लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्जिंग का दावा किया गया है। इसके साथ ही Pro Max में सिर्फ 5 मिनट की Wired Charging से करीब 7 घंटे का Video Playback मिल सकता है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों मॉडल iOS 27 और Apple Intelligence के साथ आते हैं। इनमें नया Siri AI Beta में उपलब्ध होगा। यह Siri का ज्यादा Personal और Conversational वर्जन है जो Messages, Emails, Photos और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर यूजर की मदद कर सकता है। Apple के अनुसार Siri AI यूजर्स के Personal Context को समझकर जरूरी जानकारी खोजने, स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के आधार पर Action लेने और अलग-अलग सवालों के जवाब देने में सक्षम होगा।

Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
Siri AI में भी नए पीचर्स शामिल।Source. Apple
Apple iPhone 18 Pro Series Launched Variable Aperture, A20 Pro Chip, and 45-Hour Battery srs13
Apple Foldable iPhone: भारत में लॉन्च के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, इस वजह के कारण आ रही परेशानी

इसको लेकर Apple के Worldwide Marketing के Senior Vice President Greg Joswiak ने कहा: “iPhone 18 Pro के साथ, हमने उन चीज़ों में सुधार किया है जिनकी हमारे यूज़र्स को सबसे ज़्यादा परवाह है: कैमरा, परफ़ॉर्मेंस, बैटरी और इंटेलिजेंस। और हमने इन क्षेत्रों में सिर्फ़ मामूली सुधार नहीं किए बल्कि हमने अब तक का सबसे बेहतरीन Pro iPhone बनाने के लिए बहुत बड़ी प्रगति की है।” “iPhone 18 Pro वेरिएबल अपर्चर का इस्तेमाल करके शानदार फ़ोटो और वीडियो कैप्चर करना आसान बनाता है, साथ ही क्रिएटर्स के लिए ज़्यादा वर्सटैलिटी और प्रो यूज़र्स के लिए ज़्यादा कंट्रोल देता है। फ़ोटोग्राफ़िक स्टाइल्स में असरदार अपग्रेड और दमदार वीडियो क्षमताओं के साथ, iPhone 18 Pro यूज़र्स के लिए खुद को एक्सप्रेस करने के बिल्कुल नए तरीके खोलता है।”

इस बात से यह तो साफ है कि iPhone 18 Pro सीरीज में Apple ने सिर्फ स्पेसिफिकेशन बढ़ाने के बजाय कैमरा कंट्रोल, AI, थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े क्षेत्रों पर भी फोकस किया है। खासतौर पर Variable Aperture और नए Siri AI फीचर्स इसे पिछली Pro सीरीज से अलग पहचान देने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा दोनों iPhone कि कीमत के बारे में बताए तो इसका Pro वर्जन $1199 256GB के लिए लॉन्च हुए है, वहीं Pro Max वर्जन $1299 256GB के लिए लाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com