ChatGPT Ads Announcement (Source. openai) 
टेक्नॉलजी

अब ChatGPT में दिखेंगे विज्ञापन, क्या आपकी चैट, जवाब और प्राइवेसी पर पड़ेगा असर?

ChatGPT Ads: ChatGPT ने एक नया प्रयोग शुरू किया है, जिसमें कुछ यूज़र्स को चैट के दौरान विज्ञापन दिखाई देंगे। यह टेस्ट केवल लॉग-इन किए गए वयस्क यूज़र्स के लिए है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Ads Announcement: अमेरिका में आज से ChatGPT ने एक नया प्रयोग शुरू किया है, जिसमें कुछ यूज़र्स को चैट के दौरान विज्ञापन दिखाई देंगे। यह टेस्ट केवल लॉग-इन किए गए वयस्क यूज़र्स के लिए है, जो Free और Go सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि Plus, Pro, Business, Enterprise और Education प्लान्स पर किसी भी तरह के विज्ञापन नहीं दिखेंगे। कंपनी ने साफ कहा है कि "Ads do not influence the answers ChatGPT gives you", यानी विज्ञापन ChatGPT के जवाबों को प्रभावित नहीं करेंगे और आपकी बातचीत पूरी तरह निजी रहेगी।

ChatGPT में विज्ञापन क्यों लाए जा रहे हैं?

ChatGPT का इस्तेमाल आज करोड़ों लोग पढ़ाई, काम और रोज़मर्रा के फैसलों के लिए कर रहे हैं। Free और Go जैसे प्लान्स को तेज़, भरोसेमंद और बेहतर बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी निवेश की जरूरत होती है। इसी को सपोर्ट करने के लिए विज्ञापन एक ज़रिया हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पावरफुल AI फीचर्स कम लागत या मुफ्त में मिल सकें। अगर आप विज्ञापन नहीं देखना चाहते, तो आप Plus या Pro प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। Free यूज़र्स के पास यह विकल्प भी है कि वे विज्ञापन बंद कर दें, लेकिन इसके बदले रोज़ मिलने वाले मुफ्त मैसेज कम हो जाएंगे।

क्या विज्ञापन ChatGPT के जवाब बदल देंगे?

बिलकुल नहीं। कंपनी ने दो टूक कहा है कि "Answers are optimized based on what’s most helpful to you"। विज्ञापन हमेशा Sponsored के रूप में साफ-साफ दिखेंगे और उन्हें असली जवाबों से अलग रखा जाएगा। विज्ञापन आपकी बातचीत के विषय से जुड़े हो सकते हैं। जैसे अगर आप रेसिपी सर्च कर रहे हैं, तो आपको ग्रोसरी या मील किट से जुड़े ऐड दिख सकते हैं।

आपकी प्राइवेसी कितनी सुरक्षित है?

ChatGPT का दावा है कि "Advertisers do not have access to your chats, chat history, memories, or personal details"। विज्ञापन देने वालों को सिर्फ कुल व्यू या क्लिक जैसे आंकड़े मिलते हैं, न कि आपकी निजी जानकारी। 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स या हेल्थ, मेंटल हेल्थ और पॉलिटिक्स जैसे संवेदनशील विषयों पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।

यूज़र के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

यूज़र्स विज्ञापनों को हटाने, फीडबैक देने, यह जानने कि कोई ऐड क्यों दिख रहा है, और एक टैप में ऐड डेटा डिलीट करने जैसे विकल्प पा सकेंगे। विज्ञापन पर्सनलाइज़ेशन को कभी भी मैनेज किया जा सकता है।

आगे क्या होगा?

फिलहाल यह सिर्फ एक टेस्ट है। कंपनी यूज़र फीडबैक पर ध्यान दे रही है ताकि अनुभव सहज और उपयोगी रहे। भविष्य में बिज़नेस के लिए नए ऐड फॉर्मैट और मॉडल लाए जा सकते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि एक बात हमेशा कायम रहेगी, "ChatGPT’s answers remain independent and unbiased, conversations stay private, and people keep meaningful control over their experience"

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी