Nothing Phone (4a) (Source. Nothing) 
टेक्नॉलजी

Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए पूरी डिटेल

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। पिछले कई हफ्तों से इन फोन्स को लेकर टीज़र सामने आ रहे थे और अब कंपनी ने इन्हें म

सिमरन सिंह

Nothing ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। पिछले कई हफ्तों से इन फोन्स को लेकर टीज़र सामने आ रहे थे और अब कंपनी ने इन्हें मार्केट में उतार दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी की 2026 की सबसे एडवांस पेशकश माने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सीरीज को इस तरह डिजाइन किया है कि यह फ्लैगशिप जैसा अनुभव दे सके।

Nothing Phone (4a) Pro: शानदार डिजाइन और दमदार कैमरा

Nothing Phone (4a) Pro का डिजाइन काफी यूनिक और आकर्षक है। इसमें सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है, जो Nothing की पहचान बन चुका है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें कैमरों की प्लेसमेंट काफी अलग अंदाज में की गई है। इसमें एक कैमरा ऊपर और दो नीचे की तरफ दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में शामिल हैं:

  • 50MP मेन कैमरा
  • 50MP पेरिस्कोप कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • फोन में 6.83 इंच 1.5K Flexible AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है।

Nothing Phone (4a): स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स

Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्पीड बेहतर मिलती है। बैटरी की बात करें तो इसमें भी 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

नया Glyph Bar और AI फीचर

इस बार कंपनी ने Phone (4a) में नया Glyph Bar पेश किया है। यह 6 LED और 63 मिनी LED की वर्टिकल स्ट्रिप है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और ऐप अलर्ट के दौरान रोशनी के जरिए जानकारी देती है। फोन में एक नया AI फीचर "Essential Voice" भी दिया गया है। Nothing के अनुसार यह फीचर "आपकी बात को साफ़, अच्छे से लिखा हुआ टेक्स्ट बनाता है, उसमें फालतू शब्द हटाता है, गलतियाँ ठीक करता है और मैसेज, ईमेल या ज़्यादा फ़ॉर्मल लिखने के लिए टोन बदलता है, और फिर भी आपकी तरह लगता है।" यह फीचर 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं।

कीमत और बिक्री की जानकारी

भारत में Nothing Phone (4a) और (4a) Pro के अलग-अलग वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं।

  • 8GB + 128GB: ₹31,999
  • 8GB + 256GB: ₹34,999
  • 12GB + 256GB: ₹37,999
  • वहीं Phone (4a) Pro की कीमत ₹39,999 से शुरू होती है।

Nothing Phone (4a) की प्री-बुकिंग 5 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसकी सेल 13 मार्च से शुरू होगी। वहीं Phone (4a) Pro की बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे