Jaeger-LeCoultre (Source. Jaeger-LeCoultre) 
टेक्नॉलजी

ना बैटरी ना चाबी फिर भी सालों चलेगी अमर घड़ी, Jaeger-LeCoultre की नई वॉच का देखे चमतकार

The Immortal Clock: Jaeger-LeCoultre जो एक लग्जरी वॉच ब्रांड है उसने मिलान डिजाइन वीक में ऐसी घड़ियां पेश की हैं जिसको देखकर टेक्नोलॉजी और लग्जरी दोनों के शौकीन हैरान हो गए हैं।

सिमरन सिंह

Swiss Luxury Watch: Jaeger-LeCoultre जो एक लग्जरी वॉच ब्रांड है उसने मिलान डिजाइन वीक में ऐसी घड़ियां पेश की हैं जिसको देखकर टेक्नोलॉजी और लग्जरी दोनों के शौकीन हैरान हो गए हैं। बता दें कि कंपनी ने Atmos Régulateur Enamel Colibris और Atmos Régulateur Wood Marqueterie नाम की दो नई Atmos क्लॉक्स लॉन्च की हैं। जिसमें खास बात यह है कि इन घड़ियों को न बैटरी की जरूरत पड़ती है और न ही इन्हें चाबी देने की और इस खास तरीके की वजह से इसको अमर घड़ी भी कहां जा रहा है।

सिर्फ हवा के तापमान से चलती है ये घड़ी

अमर घड़ियों की तकनीक की बात करें तो ये कोई नई तकनीक नहीं है। इस तरह की घड़ी को पहली बार 1928 में डेवलप किया गया था लेकिन अब नए दौर को देखते हुए इसे आधुनिक डिजाइन और एडवांस मैकेनिज्म के साथ पेश किया गया है। इन घड़ियां का काम वातावरण के तापमान में होने वाले बेहद मामूली बदलावों से एनर्जी हासिल करने पर चलता है।

इस अमर घड़ी को लेकर तो दावा यह भी किया गया है कि तापमान में केवल 1 डिग्री सेल्सियस का बदलाव भी इस घड़ी को लगभग 48 घंटों तक चलाने के लिए काफी होता है। जिसका सीधा मतलब है कि घर के सामान्य तापमान में बदलाव से ही ये लगातार चलती रहेगी।

Jaeger-LeCoultre

3,821 साल में सिर्फ 1 दिन का फर्क

दोनों ही शानदार मॉडल्स Calibre 582 रेगुलेटर मूवमेंट पर बेस्ड हैं। कंपनी ने अपनी जानकारी में बताया है कि इसका मून फेज डिस्प्ले इतना सटीक है कि 3,821 सालों में केवल एक दिन का अंतर ही इसमें आने की संभावना है और इतनी सटीकता किसी आम घड़ियों में देखने को नहीं मिलती। जिस कारण से इसे सिर्फ टाइमपीस नहीं बल्कि इंजीनियरिंग का मास्टरपीस बताया जा रहा है। डिजाइन की बात करें तो उसमें भी यह घड़ी आगे है जो लक्जरी आर्ट पीस से कम नहीं लगती।

घड़ी नहीं घर की शान बढ़ाने वाली कलाकृति

कंपनी ने अपनी इन घड़ियों को इस तरह डिजाइन किया है कि ये सालों-साल बिना रुके चलती रह सकती है और घर में सजावट बनकर चार चांद भी लगा सकती है। इस घड़ी में लकड़ी की नक्काशी, एनामेल आर्ट और फाइन डिटेलिंग इन्हें बेहद प्रीमियम लुक भी देती है।

ब्रह्मांड की रफ्तार भी दिखाती है ये क्लॉक

इस बेशकीमती घड़ी में सबसे दिलचस्प बात इसका खगोलीय डिस्प्ले है। जिसके अदंर एक छोटी सी पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती हुई दिखाई देती है। साथ ही यह सूरज के चक्कर भी लगाती है। इसके अलावा इसमें चंद्रमा को भी पृथ्वी के चारों ओर अपनी स्थिति बदलते हुए दिखाया गया है। जो इसको सिर्फ समय बताने वाला नहीं बनाता बल्कि ब्रह्मांड की गतिविधियों को भी बेहद खूबसूरती से दिखाने वाला बनाता है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए