Nikon ने अपना कैमरा लॉन्च कर दिया है। Source. Nikon
टेक्नॉलजी

Nikon Z5II C लॉन्च: ₹1.39 लाख में आया नया फुल-फ्रेम कैमरा, 4K वीडियो और AI ऑटोफोकस से होगा शूटिंग का काम आसान

Nikon Z5II C: Nikon ने भारत में फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा Nikon Z5II C लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई ऑटोमेटेड फीचर्स को शामिल किया गया है जो यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए जोड़े गए है।

सिमरन सिंह

Nikon Camera Launch: कैमरा और वीडियो बनाने वालों के लिए Nikon ने भारत में अपना नया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा Nikon Z5II C लॉन्च कर दिया है। यह FX-फॉर्मेट वाला यह कैमरा कंपनी के Z माउंट के साथ आता है और इसमें कई ऑटोमेटेड फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें खास बात यह है कि कैमरा शूटिंग के दौरान कई जरूरी सेटिंग्स को खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे नए यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो शूट करना आसान हो सकता है।

₹1.39 लाख है कैमरे की कीमत

Nikon Z5II C के बारे में बताए तो इसके बॉडी-ओनली वेरिएंट की भारत में कीमत 1,39,995 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री अक्टूबर के मध्य से Nikon के स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। वहीं कैमरा Black और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया गया है। साथ ही कैमरे में 3.2 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। इसके जरिए फोकस करने, फोटो क्लिक करने और तस्वीरें देखने जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें कुल 15 सीन मोड हैं जो अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार शूटिंग सेटिंग्स को एडजस्ट करने में मदद करते हैं।

4K वीडियो और स्लो-मोशन का सपोर्ट

इस कैमरा में वीडियो शूट करने वालों के लिए Z5II C में 4K UHD वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलता है। लेकिन 4K/60p में 1.5x क्रॉप लागू होता है। वहीं फुल-HD वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही कैमरे में 4x और 5x स्लो-मोशन प्लेबैक के विकल्प भी देखने को मिलता हैं। वहीं रिकॉर्डिंग के दौरान कन्फ्यूजन से बचाने के लिए इसमें REC लैंप और रेड फ्रेम इंडिकेटर भी दिया गया है।

24.5MP सेंसर और EXPEED 7 प्रोसेसर

Nikon Z5II C के फीचर्स की बात करें तो इसमें 24.5MP बैकसाइड-इल्यूमिनेटेड CMOS सेंसर के साथ EXPEED 7 इमेज प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें ISO रेंज 100 से 64000 तक है। कैमरे में Film Grain फीचर भी दिया गया है जिससे फोटो और वीडियो में फिल्म कैमरे जैसा ग्रेनी और नॉस्टैल्जिक लुक जोड़ा जा सकता है। वहीं AI आधारित ऑटोफोकस सिस्टम करीब 10 अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट पहचान सकता है। साथ ही लगातार शूटिंग के लिए लगभग 14fps तक की स्पीड मिलती है। कैमरा Nikkor Z लेंस रेंज के साथ काम करता है।

क्रिएटर्स के लिए कई प्रो फीचर्स

वीडियो क्रिएटर्स को फायदा देते हुए कैमरे में 10-bit H.265, N-Log और 12-bit N-RAW रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। UVC/UAC सपोर्ट के कारण इसे USB के जरिए PC से जोड़कर वेबकैम या लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Nikon Imaging Cloud के जरिए फोटो मैनेजमेंट और स्मार्टफोन में तस्वीरें ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। वहीं Imaging Recipes को सेव करने के लिए अलग बटन भी दिया गया है जिससे तैयार फोटो लुक्स को जल्दी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव