Sunita Williams-Barry Wilmore 
टेक्नॉलजी

NASA देगा Sunita Williams-Barry Wilmore को लेकर अपडेट, धरती पर वापसी का प्लान करेंगा रिवील

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से ज़्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जिसको देखते हुए पूरी दुनिया आंखे बिछाएं धरती पर उनके वापस लौटने का इंतज़ार कर रही है।

सिमरन सिंह

NASA. सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से ज़्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जिसको देखते हुए पूरी दुनिया आंखे बिछाएं धरती पर उनके वापस लौटने का इंतज़ार कर रही है। बोइंग के पहले क्रू स्टारलाइनर मिशन का हिस्सा रहे ये दोनों आठ दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाले थे। लेकिन कुछ परेशानियों के कारण वे 80 दिन से अंतरिक्ष में फसें हुए हैं।

नासा देंगा नया अपडेट

इसके साथ ही बता दें कि आज यानी की 24 अगस्त को नासा के नेता अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा कर सकते हैं। नासा अपनी घोषणा में स्टारलाइनर के चालक दल की धरती पर सुरक्षित वापसी पर अपनी योजना को सभी के साथ साझा करेंगा। नासा की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे EDT के लिए निर्धारित की जाएगी, जो कि IST के अनुसार रात 10:30 बजे तक हो सकती है। कॉन्फ्रेंस में नासा के प्रशासक बिल नेल्सन और अन्य नेता शामिल होंगे जो वर्तमान में बोइंग स्टारलाइनर की वापसी पर विचार कर रहे हैं।

क्या हुआ स्टारलाइनर का हाल?

बोइंग के स्टारलाइनर ने अमेरिका में निजी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी छलांग लगाई। विलियम्स और विल्मोर को 5 जून को आठ दिनों की यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, हीलियम लीक और अंतरिक्ष यान पर कई थ्रस्टरों की विफलताओं के कारण, दोनों की वापसी अनिश्चित काल के लिए विलंबित हो गई।

नासा और बोइंग दोनों ने तकनीकी गड़बड़ियों को समझने के लिए अंतरिक्ष यान के प्रणोदन और हीलियम प्रणालियों के बारे में अंतरिक्ष और जमीन से डेटा एकत्र किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, आज बाद में होने वाली समीक्षा में मिशन की स्थिति अपडेट, तकनीकी डेटा की समीक्षा और क्लोजआउट क्रियाएं शामिल होंगी, साथ ही अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉकिंग और वापसी के लिए उड़ान औचित्य को प्रमाणित करना भी शामिल होगा।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी