Meta One में मिल रहे है खास फीचर्स। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Creators के लिए Meta One का बड़ा तोहफा, 30 दिन पहले Stories शेड्यूल, ब्लू टिक और AI टूल्स का फायदा

Meta One Price: Meta नई सर्विस लेकर आ रहा है। जिसमें Meta One नाम से ऑल-इन-वन सब्सक्रिप्शन सर्विस पेश की जा रही है। जो Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI का फायदा मिल रहा है।

सिमरन सिंह

Meta One Subscription: अगर आपका काफी समय Instagram Reels देखने, WhatsApp पर चैटिंग करने या Facebook स्क्रॉल करने में बीतता है तो Meta की नई सर्विस आपके लिए खास हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने Meta One नाम से ऑल-इन-वन सब्सक्रिप्शन सर्विस पेश की है। इसमें Instagram, Facebook और WhatsApp जैसी सेवाओं के साथ Meta AI के कई प्रीमियम टूल्स को एक ही प्लान में जोड़ा गया है। वहीं खासतौर पर फोटो-वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन करने वाले यूजर्स को इससे कई AI फीचर्स का फायदा मिलेंगा।

क्या अब Instagram और WhatsApp के लिए देने होंगे पैसे?

इस जानकारी को देते हुए सबसे पहले यह साफ कर दें कि Meta के सामान्य ऐप्स बंद नहीं हो रहे हैं। इसमें Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI का बेसिक इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा। ब, Meta One को प्रीमियम यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुविधाओं वाले विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इस बंडल में 50 से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और AI टूल्स शामिल किए गए हैं। वहीं कंपनी आने वाले समय में इसमें एनिमेटेड एडिट्स और AI ग्लासेस से जुड़े फीचर्स भी जोड़ने की योजना बना रही है।

Core और Premium प्लान में क्या मिलेगा?

बताया जा रहा है कि आम यूजर्स के लिए Meta One के Core और Premium दो प्लान लाए गए है। जिसमें Core की कीमत $7.99 यानी करीब 766 रुपये प्रति महीने है। इसमें Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के साथ Meta AI के ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा दी जा रही है। वहीं Premium प्लान की कीमत $19.99 यानी लगभग 1,917 रुपये प्रति माह है। इसमें Core के फीचर्स के अलावा AI टूल्स के लिए काफी ज्यादा लिमिट दी जाती है। वहीं Instagram का Restyle फीचर और अलग-अलग वॉइस इफेक्ट्स जैसे टूल्स कंटेंट को नया अंदाज देने में मदद कर सकते हैं।

क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए भी खास प्लान

Meta One के बारे में बताए तो यह सिर्फ सामान्य यूजर्स तक सीमित नहीं है। इसमें क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए Essential प्लान $14.99 जो करीब 1,437 रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं Advanced प्लान $49.99, Expert $149 और Max $499 प्रति महीने तक जाता है। वहीं इन प्लान्स में फायदें के तौर पर Verified Badge मतलब ब्लू टिक, Impersonation Protection और बिजनेस के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं। वहीं Advanced प्लान में क्रिएटर्स Instagram Stories को 30 दिन पहले शेड्यूल कर सकते हैं। साथ ही पोस्ट और Reels में डायरेक्ट लिंक, डीप एनालिटिक्स और टीम एक्सेस जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।

हर देश में अलग हो सकती है कीमत

Meta One की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता बाजार, ऐप और अकाउंट के हिसाब से अलग हो सकती है। जिसमें बताया जा रहा है कि भारत में दिखाई देने वाली अंतिम कीमत इन शुरुआती डॉलर कीमतों से अलग हो सकती है। वहीं Meta आगे इस सर्विस में नए AI फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए इसका दायरा और बढ़ सकता है।

बस्तर का झीरम घाटी कांड: NIA अदालत का बड़ा फैसला, 10 नक्सलियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला