सिमरन सिंह
आज के समय में स्मार्टफोन ही क्रिएटर का सबसे बड़ा हथियार है। अच्छा कैमरा, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी वाला फोन शूटिंग और एडिटिंग दोनों के काम आता है।
Wireless microphone से आपकी आवाज ज्यादा साफ और प्रोफेशनल रिकॉर्ड होती है। खासकर Reels, Shorts, Interviews और Vlogs के लिए यह बेहद जरूरी है।
हाथ में फोन पकड़कर शूट करने की बजाय Tripod इस्तेमाल करें। इससे फ्रेम स्थिर रहता है और आप अकेले भी आसानी से शूट कर सकते हैं।
चेहरे पर अच्छी रोशनी वीडियो की पूरी लुक बदल सकती है। Indoor शूटिंग, Beauty Content और Talking Videos के लिए Ring Light काफी काम आती है।
Vlog या Outdoor Content बनाते हैं? Smartphone Gimbal आपके वीडियो को Smooth और कम Shaky बनाने में मदद करता है।
लंबी शूटिंग के दौरान Smartphone की बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है। इसलिए एक अच्छी क्षमता वाला Power Bank क्रिएटर के बैग में जरूर होना चाहिए।
4K वीडियो काफी ज्यादा Storage लेते हैं। Portable SSD से बड़ी वीडियो फाइल सुरक्षित रख सकते हैं और फोन या लैपटॉप की Storage भी खाली रख सकते हैं।
Shorts से लेकर Long Videos तक, एडिटिंग के लिए अच्छा Laptop या Tablet बेहद जरूरी है। Processor, RAM और Storage पर खास ध्यान दें।
पहले Smartphone + Wireless Mic + Tripod पर खर्च करें। फिर जरूरत के हिसाब से Lighting, Gimbal, SSD और बाकी Gadgets जोड़ते जाएं।