WhatsApp (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा गायब, प्राइवेसी हुई पहले से ज्यादा मजबूत

Auto Delete Messages WhatsApp: करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो आपकी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है।

सिमरन सिंह

WhatsApp After Reading Feature: WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो आपकी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इन दिनों "After Reading" नाम के नए ऑप्शन को टेस्ट कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के कुछ ही मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

इस फीचर की जानकारी WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यूजर इस फीचर को ऑन करता है, तो जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, एक टाइमर शुरू हो जाएगा। मैसेज ओपन होते ही 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू होगा और समय पूरा होते ही मैसेज दोनों तरफ से ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज ओपन ही नहीं किया गया, तो यह 24 घंटे के बाद खुद ही एक्सपायर हो जाएगा।

अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर

फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है। हालांकि, अभी यह सिर्फ टेस्टिंग फेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

प्राइवेसी के लिए क्यों है गेमचेंजर?

यह नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो WhatsApp पर संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। जैसे OTP, पासवर्ड, एड्रेस, पर्सनल डिटेल्स या वेरिफिकेशन कोड। अब ऐसे मैसेज लंबे समय तक चैट में सेव नहीं रहेंगे, जिससे डेटा लीक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने प्राइवेट डेटा की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

यूजर एक्सपीरियंस होगा और बेहतर

WhatsApp लगातार ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जो यूजर एक्सपीरियंस को आसान और सुरक्षित बनाएं। "After Reading" फीचर भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो चैटिंग को और ज्यादा प्राइवेट और स्मार्ट बना देगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज