Work From Home Scam In Job Interview: अगर आप भी उन लोगो में से है जो वर्क फ्रॉम होम या रिमोट जॉब के आकर्षक विज्ञापनों पर भरोसा कर लेते हैं, तो अभी सावधान हो जाए। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और बेहद खतरनाक तरीका निकाला है। अब किसी भी फाइल को डाउनलोड करवाने के बजाय, आपकी ही उंगलियों से आपके कंप्यूटर में वायरस डलवा रहे हैं। वहीं देखा जा रहा है कि इस चाल में पढ़े-लिखे प्रोफेशनल्स और टेक एक्सपर्ट भी फंस रहे हैं। जो इस तरह की ठगी के बारें में जानकारी रखते है।
इस तरह के केस को लेकर हाल ही में एक टेक विशेषज्ञ ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी को शेयर किया, जिसमें वह इस ठगी का शिकार होते-होते बचा गया था। उसके अनुसार, ठगों ने एक नामी कंपनी के नाम पर रिमोट डेटा एनालिस्ट की नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया था। सैलरी इतनी आकर्षक थी कि सब कुछ असली जैसा लग रहा था। जो किसी को भी अपने चाल में फंसाने के लिए काफी है। इस ठगी में इंटरव्यू प्रोसेस भी पूरी तरह प्रोफेशनल दिखाई दे रहा था। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ, जब नियोक्ता ने एक लिंक भेजा और कहा वेरिफिकेशन के लिए क्लाउडफ्लेयर चेक पूरा करो। इस टूल के बारें में बताए तो आमतौर इसे सुरक्षित टूल के तौर पर इस्येमाल किया जाता है, जिससे वेबसाइट यह जांचती है कि यूजर इंसान है या नहीं।
कहानी में आगे जैसे ही उम्मीदवार ने लिंक खोला, उसे कुछ अजीब करने को कहा गया विंडोज+आर दबाएं, फिर कंट्रोल+वी और एंटर दबाएं। दरअसल, इस प्रक्रिया में एक खतरनाक कमांड पहले से ही क्लिपबोर्ड में कॉपी कर दी जाती है। जैसे ही यूजर इसे रन करता है, उसके सिस्टम में इंफोस्टीलर वायरस इंस्टॉल हो जाता है। जो आपके सिस्टम के लिए खतरनाक है।
वहीं इस एक छोटी सी गलती के बाद आपके साथ बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसमें शामिल है:
विशेषज्ञ ने अफनी कहानी के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा, "असली क्लाउडफ्लेयर चेक कभी भी किसी को कीबोर्ड शॉर्टकट दबाने या कंप्यूटर पर कमांड चलाने के लिए नहीं कहता"।
अपने आपको बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसमें शामिल है:
आज का समय ऐसा बन गया है कि हर कोई अतिरिक्त कमाई के मौके ढूंढ रहा है। लेकिन ऐसे लालच भरे ऑफर्स आपकी सालों की मेहनत की कमाई को भी खत्म कर सकते हैं। इसलिए कुछ भी करने से पहले सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या निर्देश को बिना जांचे फॉलो न करें। आपनी सुरक्षा के लिए हमेशा लिंक या निर्देशों की चांज करें, जिसके लिए आप किस AI टूल की मदद से उसके बारें में जान सकते है और Google पर उसकी सच्चाई की चांज भी कर सकते है।