WhatsApp Fraud Lockdown PDF Scam (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

WhatsApp Fraud Alert: WhatsApp एक ऐसा ऐप है जिसका इस्तेमाल देश के लगभग सभी लोग करते है। वहीं इस ऐप से ही कई बार ऐसी ठगी हो जाती है जिसका इसी को अंदाजा भी नहीं होता।

सिमरन सिंह

WhatsApp Fraud Lockdown PDF Scam: WhatsApp एक ऐसा ऐप है जिसका इस्तेमाल देश के लगभग सभी लोग करते है। वहीं इस ऐप से ही कई बार ऐसी ठगी हो जाती है जिसका इसी को अंदाजा भी नहीं होता। ऐसे में इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है। जानकारी में ताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्क फ्रॉम होम की अपील का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब लोगों को निशाने पर लेते हुए ठग रहे है। बताया जा रहा है कि कई यूजर्स को अनजान नंबरों से WAR LOCKDOWN NOTICE.pdf और Emergency Lockdown Order जैसे नामों वाली फाइलें आ रही है।

इन मैसेज को देखकर बिलकुल लगता ही नहीं है कि यह फर्क होगे, यहां तक की यह इतने असली लगते है कि लोग इन्हें सरकारी आदेश समझकर तुरंत खोल लेते है। लेकिन आपकी यह छोटी सी गलती भारी नुकसान में बदल सकती है। बताया गया है कि इन फाइलों पर क्लिक करते ही फोन हैक होने और बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा बन जाता है।

कैसे काम करता है यह WhatsApp Scam?

इस WhatsApp Scam के बारे में बताए तो इसमें ठग WhatsApp मैसेज को इस तरह डिजाइन करते हैं कि वह सरकारी एडवाइजरी जैसा लगता है। वहीं इसको देखने के बाद जैसे ही यूजर PDF या लिंक पर क्लिक करते है तो एक संदिग्ध वेबसाइट पर उन्हें भेज दिया जाता है। जहां उन्हें अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP डालने के लिए कहा जाता है। ऐसे भी मामले सामने आए है जिसमें यूजर्स को APK फाइल भेजी जाती है। जिसमें अगर यूजर इसे गलती से फोन में इंस्टॉल कर ले तो फोन का पूरा एक्सेस साइबर अपराधियों के पास चला जाता है। जिसमें आपकी फोटो, चैट, बैंकिंग ऐप और पासवर्ड सब शामिल है।

APK File से क्यों बढ़ जाता है खतरा?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स इस बारे में जानकारी देते है कि APK फाइल्स सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए होती है क्योंकि ये सीधे फोन में ऐप की तरह इंस्टॉल हो जाती हैं और एक बार इंस्टॉल होने के बाद हैकर्स फोन को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें कि इस तरह के मामले को पहली बार नहीं देखा गया है पहले इसे लॉकडाउन और सरकारी आदेशों से जोड़कर भी ठगी हुई थी।

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

अगर आप आज के समय में इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें आपके लिए जरूरी है:

  • किसी भी अनजान नंबर से आए PDF, लिंक या APK फाइल को भूलकर भी डाउनलोड न करें।
  • अगर गलती से चैट खुल जाए, तो अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें।
  • फोन की Settings में जाकर Unknown Sources ऑप्शन को बंद रखें।
  • इससे कोई भी संदिग्ध APK फाइल अपने आप इंस्टॉल नहीं हो पाएगी।
  • इसके अलावा लॉकडाउन, सरकारी आदेश या किसी भी जरूरी सूचना के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और भरोसेमंद सोर्स पर ही भरोसा करें।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश

पायलट से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर: जानिए राजीव गांधी के जीवन के वो अनसुने किस्से जिसने देश की तकदीर बदल दी

एक शर्त पर कांग्रेस में वापसी को तैयार पूनावाला, BJP छोड़ने के बाद बड़ा बयान, कहा- बिना सैलरी काम असंभव