Phone Charging को लेकर ध्यान रखें ये बातें। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

चार्जिंग के बाद चार्जर को सॉकेट में छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों एक्सपर्ट्स कर रहे अलर्ट

Prevention from overheating: मोबाइल फोन चार्ज के बाद तो चार्जर हटा लेते हैं लेकिन चार्जर को सॉकेट में ही लगा छोड़ देते हैं। कई बार तो सॉकेट का बटन तक बंद नहीं किया जाता।

सिमरन सिंह

Unplugging the charger: अक्सर लोग मोबाइल फोन चार्ज होने के बाद तो चार्जर हटा लेते हैं लेकिन चार्जर को सॉकेट में ही लगा छोड़ देते हैं। कई बार तो सॉकेट का बटन तक बंद नहीं किया जाता। लोगों को लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत न केवल बिजली की बर्बादी करती है बल्कि गैजेट और घर की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।

क्या है 'Vampire Energy'?

चार्जर जब फोन से कनेक्ट नहीं होता, तब भी वह बिजली खींचता रहता है। दरअसल, चार्जर के अंदर लगा ट्रांसफॉर्मर और सर्किट हर समय चार्जिंग के लिए तैयार रहते हैं। यही छिपी हुई बिजली खपत 'Vampire Power' या फैंटम लोड कहलाती है। यानी, बिना इस्तेमाल किए भी उपकरण बिजली का उपभोग करते रहते हैं।

हर महीने लग सकता है बिल का झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चार्जर 0.1 से 0.5 वॉट तक बिजली खींच सकता है। जब कई चार्जर, टीवी और कंप्यूटर जैसे गैजेट लंबे समय तक प्लग-इन रहते हैं तो यह खपत बढ़कर बिजली बिल पर असर डालती है। भले ही यह खपत रोजाना मामूली लगे, लेकिन महीने भर और साल भर में यह हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ आपके जेब पर डाल सकती है।

सिर्फ आलस के चलते बढ़ रहा नुकसान

चार्जर को सॉकेट में छोड़ने का एकमात्र फायदा यही है कि आपको बार-बार उसे प्लग करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन इस छोटे से आराम के बदले आपको ज्यादा बिल, सुरक्षा खतरे और डिवाइस की कम उम्र जैसी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

चार्जर अनप्लग करने के फायदे

  • कम बिल: हर डिवाइस से होने वाली थोड़ी-थोड़ी बचत मिलकर बड़ा फर्क डाल सकती है।
  • सेफ्टी: लगातार प्लग-इन रहने पर चार्जर ओवरहीट होकर आग लगने की वजह बन सकता है।
  • लंबी लाइफ: वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से गैजेट जल्दी खराब हो सकते हैं, अनप्लग रखने से उनकी उम्र बढ़ती है।

ध्यान दें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि चार्जिंग पूरी होने के बाद चार्जर को तुरंत सॉकेट से निकाल लेना चाहिए। यह न केवल बिजली बचाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि आपके डिवाइस और घर की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर