Agentic AI में क्या है खास। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

अब फोन आपको नहीं, फोन खुद चलेगा! दुनिया का पहला Agentic AI स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

China AI Smartphone: जहां अब तक स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट केवल जवाब देने, रिमाइंडर सेट करने या छोटे-मोटे काम निभाने तक सीमित थे, वहीं अब चीन ने ऐसा फोन पेश किया है जो इंसान की तरह खुद स्क्रीन देखता

सिमरन सिंह

Agentic AI Phone: टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जहां अब तक स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट केवल जवाब देने, रिमाइंडर सेट करने या छोटे-मोटे काम निभाने तक सीमित थे, वहीं अब चीन ने ऐसा फोन पेश किया है जो इंसान की तरह खुद स्क्रीन देखता है, ऐप खोलता है, फॉर्म भरता है और यूज़र के कहने भर से पूरा काम कर देता है। इस अनोखे एजेंटिक AI फोन की चर्चा दुनियाभर में तेज़ी से फैल रही है।

ZTE और ByteDance का एजेंटिक AI स्मार्टफोन: Nubia M153 प्रोटोटाइप

ZTE और TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance द्वारा तैयार किया गया Agentic AI Smartphone Nubia M153 (Prototype) टेक इंडस्ट्री में नई क्रांति लेकर आया है। यह फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह स्वचालित (Self-Operating) AI Phone है। चीन के शेंजेन के बिजनेसमैन टेलर ओगन ने अपने X अकाउंट पर इसका डेमो वीडियो साझा किया, जिसके बाद यह फोन ग्लोबल सुर्खियों में आ गया। यह डिवाइस Android सिस्टम पर चलता है और इसमें ByteDance का उन्नत AI एजेंट Doubao लगा है, जिसे पहले से ही करोड़ों चीनी उपयोग कर रहे हैं।

फोन में AI क्या-क्या कर सकता है?

डेमो वीडियो के अनुसार, इस फोन को पूरा कंट्रोल AI को दिया गया है। Doubao AI इंसान की तरह फोन को ऑपरेट करता है:

  • स्क्रीन देखकर सही ऐप खोलना
  • फॉर्म भरना
  • कॉल या मैसेज करना
  • मल्टी-स्टेप टास्क खुद पूरा करना
  • डाउनलोड, बुकिंग, पेमेंट जैसे टास्क
  • जरूरत पड़ने पर दूसरे AI बॉट्स से बातचीत
  • यूज़र के लिए सबसे सही ऐप चुनना

यानी AI फोन को उसी तरह चलाता है जैसे कोई इंसान अपनी उंगलियों से चलाता है।

सबसे कमाल के फीचर्स: जो दुनिया के किसी iPhone या Samsung में नहीं

1. लाइन में खड़े होने के लिए आदमी बुक करना

टेलर ओगन ने कहा "Book someone to stand in line for me." AI ने तुरंत सही ऐप खोला, फॉर्म भरा, सर्विस बुक की और कन्फर्मेशन दिखाया सब कुछ बिना यह पूछे कि कौन सा ऐप इस्तेमाल करना है।

2. सिर्फ एक फोटो से होटल बुकिंग

ओगन ने होटल की इमारत की फोटो खींचकर कहा "Book a hotel for tonight." AI ने फोटो से होटल पहचाना, रूम उपलब्धता जांची, डेट डाली, रेट चेक किया, पेट पॉलिसी तक देखी और मिनटों में बुकिंग पूरी कर दी।

3. टैक्सी बुक करना और रास्ते में लोकेशन बदलना

AI ने GPS देखकर सही ऐप खोला, राइड बुक की और यात्रा के दौरान खुद ही ड्रॉप लोकेशन बदलकर टैक्सी सिस्टम में अपडेट भेज दिया जो आज तक कोई भी ग्लोबल AI असिस्टेंट नहीं कर पाया।

हार्डवेयर और AI मॉडल: कैसे करता है कमाल?

यह प्रोटोटाइप Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB RAM पर चलता है। AI एजेंट का काम इस प्रकार बंटा है:

  • Doubao: समझ और निर्णय लेने के लिए
  • Nebula-GUI: फोन के भीतर इंसान जैसे टच-एक्शन करने के लिए

यह एक OS-Native GUI Agent है, जिसे चीनी मोबाइल UI पर विशेष रूप से ट्रेन किया गया है। सबसे बड़ी बात दुनिया के किसी iPhone या Samsung डिवाइस में अभी तक ऐसा एडवांस्ड Agentic AI मौजूद नहीं है।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता