Jio ने नया प्लान लाया है। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Jio का नया Happy New Year 2.0 प्लान लॉन्च, ₹399 में Canva Pro और अनलिमिटेड डेटा

Jio Happy New Year 2.0: Reliance Jio ने Happy New Year 2.0 रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। नए पोर्टफोलियो में 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो मुख्य प्लान शामिल हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Jio ने Happy New Year 2.0 रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।

  • नए पोर्टफोलियो में 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो मुख्य प्लान शामिल हैं।

  • 5G डेटा और रात में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐड-ऑन पैक भी लाए गए हैं।

Jio 399 Recharge Plan: Reliance Jio ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों के लिए Happy New Year 2.0 रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। देखा जा रहा है कि इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है बल्कि रिचार्ज के साथ डिजिटल और एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन भी दिए जा रहे हैं। वहीं नए पोर्टफोलियो में 399 रुपये और 3,999 रुपये के दो मुख्य प्लान शामिल हैं। इनके अलावा 5G डेटा और रात में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग-अलग ऐड-ऑन पैक भी लाए गए हैं।

₹399 के प्लान में 12 महीने का Canva Pro

देखा जा रहा है कि Jio का 399 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है जिसकी बताई गई कीमत 4,000 रुपये है।

इसके अलावा ग्राहकों को JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट, JioTV के जरिए FanCode, JioGames Mobile और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा। जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि यह प्लान उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकता है जो इंटरनेट के साथ डिजाइनिंग और एंटरटेनमेंट ऐप्स इस्तेमाल करते हैं।

₹3,999 के सालाना प्लान में क्या मिलेगा?

वहीं लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए Jio ने 3,999 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलेंगे।

इस प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन शामिल है जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। साथ ही JioHotstar Mobile पर हॉलीवुड कंटेंट, JioTV के जरिए FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलेगा। इसमें ध्यान दें कि 399 रुपये वाले प्लान की तुलना में इसमें Canva का अलग सब्सक्रिप्शन टियर है।

₹15, ₹25 और ₹50 के डेटा पैक भी हुए पेश

बता दें कि Jio ने 5G यूजर्स के लिए 15 रुपये का एक दिन और 25 रुपये का दो दिन की वैलिडिटी वाला अनलिमिटेड 5G डेटा ऐड-ऑन पेश किया है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इन पैक में डाउनलोड लिमिट और स्पीड थ्रॉटलिंग नहीं होगी। वहीं 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा देगा। यह पैक 26 नवंबर से उपलब्ध हो जाएगा।

कब और कहां से कर सकेंगे रिचार्ज?

399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ 25 रुपये का ऐड-ऑन 24 नवंबर से उपलब्ध है। 15 रुपये वाला पैक पहले से लाइव है। वहीं ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और रिटेल आउटलेट्स से रिचार्ज कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार