Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से लैस होगा फोन

Motorola Signature 27 Price in India: Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 9 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा।
Motorola Signature 27 to launch in India on December 9 200MP camera and a 7,000mAh battery
Motorola Signature 27 में क्या कुछ होगा खास।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • नया प्रीमियम फोन Motorola Signature 27 उतारने जा रही है।

  • यह स्मार्टफोन 9 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा।

  • इस फोन को पहली बार Qualcomm Snapdragon Summit में पेश किया गया था।

Motorola Signature 27 Launch Date: Motorola भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Signature 27 उतारने जा रही है। जिसको लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन 9 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा। वहीं इस फोन को पहली बार Qualcomm Snapdragon Summit में पेश किया गया था। ऐसे में अब इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। इसको लेकर खास बात है कि इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

9 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Signature 27

Motorola India ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए लॉन्च डेट की पुष्टि की है। जिसमें कंपनी ने बताया है कि लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के चुनिंदा प्रमुख रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं अभी के लिए कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत और RAM-स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। जिसको लेकर अंदाजा है कि ये डिटेल्स लॉन्च के आसपास सामने आ सकती हैं।

वहीं यह फोन जनवरी 2026 में भारत आए Motorola Signature का अगला मॉडल होने वाला है। जिसमें पुराने मॉडल की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये थी। लेकिन Signature 27 को इससे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में उतारे जाने की उम्मीद है।

200MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा

ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशन में फोन को लेकर बताया गया है कि Motorola Signature 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं ग्लोबल बाजार में इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के अलावा 12GB+512GB और 16GB+512GB विकल्प भी पेश किए गए हैं।

साथ ही फोन में 6.8 इंच का Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले है जो Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें एक डेडिकेटेड EVS Action Sensor भी है जो तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट की तस्वीरों में ब्लर कम करने में मदद करता है। फोन से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

Motorola Signature 27 to launch in India on December 9 200MP camera and a 7,000mAh battery
Nvidia में Jensen Huang की CEO पद पर वापसी, ट्रंप के दखल से शेयरों में उछाल, फिर भी FBI और SEC की जांच जारी

7,000mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन

Motorola के इस फ्लैगशिप फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम, Corning Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। इसे Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर में पेश किया गया है।

Motorola Signature 27 to launch in India on December 9 200MP camera and a 7,000mAh battery
Apple पर पेटेंट चोरी का आरोप, IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने मांगे ₹1,500 करोड़, iPhone बिक्री पर रोक की मांग

भारत में कितनी होगी कीमत?

देखा जा रहा है कि ग्लोबल बाजार में Motorola Signature 27 की शुरुआती कीमत 1,599 यूरो रखी गई है। वहीं भारतीय रुपये में यह करीब 1.70 लाख रुपये बैठती है लेकिन यह केवल अनुमानित कन्वर्जन है। भारत में इसकी वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। ऐसे में 9 दिसंबर का लॉन्च इस बात का फैसला करेगा कि Motorola का नया फ्लैगशिप Samsung, Apple, Vivo और Oppo के प्रीमियम फोन को कितनी टक्कर दे पाता है।