Jio Freedom Pack (Source. Jio App) 
टेक्नॉलजी

Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा

Jio Freedom Pack: Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बड़ा तोहफा पेश कर दिया। ऐसे में इस प्लान में 10,000 रुपये में 15 महीने की राहत मिल जाएगी।

सिमरन सिंह

Jio ₹10000 Freedom Pack: Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बड़ा तोहफा पेश कर दिया। ऐसे में अगर आप हर कुछ महीनों में JioFiber या AirFiber का रिचार्ज कराने से परेशान रहते हैं तो कंपनी का नया 10,000 रुपये वाला Freedom Pack आपके लिए राहत लेकर आया है। इस प्लान के बारे में बताए को इसकी सबसे बड़ी खासियत 15 महीने की लंबी वैधता है। इसके साथ यूजर्स को 100 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट, फ्री सेट-टॉप बॉक्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा।

15 महीने तक रिचार्ज की छुट्टी

नया Jio Freedom Pack खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है कि जो JioFiber और AirFiber होम का इस्तेमाल करते है। वहीं कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फिलहाल सबसे लंबी वैधता वाला ब्रॉडबैंड प्लान है। इसमें पूरे 15 महीने तक 100 Mbps डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलती है जिससे ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, गेमिंग और 4K वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियां बिना रुकावट की जा सकती हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है जिससे यूजर्स को अलग से लैंडलाइन सेवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

12 OTT ऐप्स और फ्री सेट-टॉप बॉक्स का फायदा

जानकारी में यह भी है कि इस प्लान के साथ कंपनी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री सेट-टॉप बॉक्स भी दे रही है। जिसका सीधा मतलब है यूजर्स टीवी पर इंटरनेट आधारित कंटेंट का आनंद ले सकते हैं और अलग DTH कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। वहीं प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, HoiChoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, ErosNow, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win समेत 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। साथ ही JioTV के जरिए 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते है।

JioPC सपोर्ट और वैल्यू फॉर मनी प्लान

इस Freedom Pack की एक और खास सुविधा JioPC सपोर्ट है। इसके जरिए यूजर्स अपने टीवी पर ही क्लाउड कंप्यूटिंग का अनुभव ले सकते हैं। वहीं कीमत की बात करें Jio के 100 Mbps वाले 3 महीने के प्लान की कीमत 3,333 रुपये और 4,444 रुपये तक जाती है। ऐसे में पूरे साल के रिचार्ज की लागत काफी बढ़ जाती है। वहीं 10,000 रुपये का Freedom Pack सीधे 15 महीने की वैधता देता है जिससे लंबे समय में यह कई ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, OTT एंटरटेनमेंट, लाइव टीवी और लंबी वैधता एक साथ मिले तो Jio का नया Freedom Pack आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच