iQOO 15 Ultra (Source. IQOO) 
टेक्नॉलजी

गेम खेलने का शौक है? iQOO ला रहा है ऐसा दमदार फोन, जो मोबाइल को बना देगा गेमिंग कंसोल

iQOO 15 Ultra Gaming Smartphone: iQOO अगले महीने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

सिमरन सिंह

iQOO 15 Ultra Launch: मोबाइल गेमिंग का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए iQOO अगले महीने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च से पहले कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इसके कई अहम फीचर्स से पर्दा उठाया है, जिससे साफ है कि iQOO 15 Ultra को स्टैंडर्ड iQOO 15 का बेहद पावरफुल और एडवांस वर्जन माना जा रहा है।

गेमिंग के लिए दिए गए कैपेसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स

iQOO 15 Ultra की सबसे बड़ी यूएसपी इसके कैपेसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स हैं। ये ट्रिगर्स फोन के बाएं और दाएं किनारों पर मौजूद होंगे, जिससे गेम खेलते समय उंगलियों को बेहतर सपोर्ट मिलेगा। खासतौर पर शूटिंग और एक्शन गेम्स में ये ट्रिगर्स तेजी से एक्शन लेने में मदद करेंगे। कंपनी का दावा है कि इन ट्रिगर्स की मदद से गेमिंग का अनुभव बिल्कुल कंसोल जैसा हो जाएगा।

कस्टम मैपिंग और 600Hz टच सैंपलिंग का सपोर्ट

इन शोल्डर ट्रिगर्स में कस्टम मैपिंग की सुविधा मिलेगी, यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एक्शन और कंट्रोल सेट कर सकेंगे। इसके साथ ही iQOO ने 600Hz टच सैंपलिंग रेट की पुष्टि की है, जिससे टच रिस्पॉन्स पहले से कहीं ज्यादा फास्ट होगा। तेज मूवमेंट वाले गेम्स में यह फीचर गेमर्स को बेहतर एक्यूरेसी और कंट्रोल देगा।

दमदार हैप्टिक फीडबैक और एंटी-स्वेट टेक्नोलॉजी

फोन में फिजिकल बटन जैसा अहसास देने के लिए लीनियर मोटर के साथ एडवांस हैप्टिक फीडबैक दिया जाएगा। जैसे ही यूजर ट्रिगर दबाएगा, हल्का वाइब्रेशन फील होगा, जिससे इनपुट कन्फर्म हो जाएगा। इसके अलावा, लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान पसीने से होने वाली टच दिक्कत को कम करने के लिए फोन में एंटी-स्वेट एल्गोरिदम भी दिया जा सकता है।

ड्यूल चिप्स और अल्ट्रा फास्ट परफॉर्मेंस

iQOO 15 Ultra में शोल्डर ट्रिगर्स के लिए दो अलग-अलग कंट्रोल चिप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनका मकसद इनपुट लैग को न्यूनतम रखना और रिस्पॉन्स टाइम को तेज बनाना है। फोन को 2077 ब्लैक और 2049 सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। शुरुआती इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 45 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि फाइनल रिटेल यूनिट्स का स्कोर अलग हो सकता है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान