iOS 27 आज रात आने वाला है। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले, आज रात मिलेगा iOS 27 अपडेट, जानें किन फोन में आएगा बदलाव

iOS 27 Update: iPhone यूजर के लिए आज रात बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 का रोलआउट आने वाला है जो भारतीय यूजर्स को रात 10:30 बजे मिलेगा। जिसमें कई बदलाव देखने को मिलने वाले है।

सिमरन सिंह

iPhone iOS 27: आप भी एक iPhone यूजर है तो आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। बता दें कि Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने के बाद अब अपने सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 को रोलआउट करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि आज 14 सितंबर 2026 को दुनियाभर में यह अपडेट जारी कर जा रहा है। वहीं भारत में यूजर्स को रात करीब 10:30 बजे से अपने iPhone में इसका अपडेट देखने को मिलने वाला है।

क्या आपका iPhone इस लिस्ट में है?

Apple ने iOS 27 को लेकर बताए तो इसको कई पुराने iPhone मॉडल्स में भी सपोर्ट के लिए तैयार किया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपके पास iPhone 11 या इसके बाद का मॉडल है तो आपके फोन में नया अपडेट आने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा iPhone SE के दूसरी जनरेशन और बाद के मॉडल, iPhone 12 से iPhone 18 Pro सीरीज, iPhone Air और iPhone Duo भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पूरी लिस्ट के नामों को देखे तो वो यह है:

  • iPhone SE (सेकंड जनरेशन और उसके बाद के मॉडल्स)

  • iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max

  • iPhone 12, 12 Mini, 12 Pro, 12 Pro Max

  • iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro, 13 Pro Max

  • iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max

  • iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max

  • iPhone 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max

  • iPhone 17, 17e, 17 Pro, 17 Pro Max

  • iPhone Air

  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max

  • iPhone Duo

Siri अब बनेगी ज्यादा स्मार्ट

इस बार iOS 27 का सबसे बड़ा आकर्षण AI से जुड़े फीचर्स हैं। जिसको लेकर रिपोर्ट्स बताती है कि Apple ने Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा काम किया है। इसमें Google के Gemini LLM मॉडल के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है। वहीं नई Siri लंबी बातचीत से जरूरी जानकारी निकालने, ट्रैवल प्लान तैयार करने और मीटिंग के दौरान नोट्स बनाने जैसे कामों में मदद कर सकती है।

Liquid Glass UI देगा नया अनुभव

वहीं इस नए अपडेट के साथ iPhone का इंटरफेस भी बदला हुआ नजर आएगा। जिसमें Apple का Liquid Glass डिजाइन ऐप आइकन्स और स्क्रीन को ज्यादा स्मूथ और प्रीमियम लुक देता है। वहीं कंपनी ने अपडेट में कई बग्स को ठीक करने के साथ खास डिस्प्ले वाले मॉडल्स के लिए ऐप लेआउट को भी ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाया है।

बैटरी को लेकर भी मिलेगी राहत

iOS 27 में पावर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए नए एल्गोरिदम और पावर-सेविंग फीचर्स दिए गए हैं। जिसका मकसद साफ है कि बैकग्राउंड डेटा और प्रोसेसर के इस्तेमाल को कंट्रोल करना है जिससे सामान्य इस्तेमाल में बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है।

iOS 27 ऐसे करें इंस्टॉल

वहीं यूजर्स को अपडेट आने के बाद Settings > General > Software Update में जाना होगा और Download and Install पर टैप करना होगा। अगर आप चाहते हैं कि अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाए तो Automatic Updates ऑन करने कि सलाह दी जाती है। वहीं बेहतर रहेगा कि रात में iPhone को Wi-Fi से कनेक्ट करके चार्जिंग पर लगा दें जिससे फोन रात में ही अपडेट हो जाएगा।

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज