टेक वर्ल्ड में हिंदी का दबदबा, AI और सोशल मीडिया ने ऐसे बदली भाषा की पूरी तस्वीर

Hindi in Technology: दुनिया में अंग्रेजी का ही दबदबा अब कम होता नजर आ रहा है। जहां पहले सभी टेक की चीजें अंग्रेजी में देखने को मिलती थी लेकिन अब AI भी हिंदी सवाल का जवाब हिंदी में देता है।
Hindi dominance in the tech world AI and social media have transformed
हिंदी का युगदान सभी क्षेत्रों में।Source. Gemini
Published on
Updated on

Hindi Social Media Content: एक वो समय था जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में अंग्रेजी का ही दबदबा देखने को मिलता था। जिसमें मोबाइल, इंटरनेट, सॉफ्टवेयर और सोशल मीडिया से जुड़ी ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी में ही उपलब्ध होती थी। लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। बता दें कि AI और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल ने हिंदी को टेक वर्ल्ड में एक नई पहचान दिलाई है। जिसके बाद आज यूजर्स न सिर्फ हिंदी में कंटेंट पढ़ रहे हैं बल्कि AI से सवाल पूछने, सोशल मीडिया पर पोस्ट बनाने और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए भी हिंदी का सहारा ले रहे हैं।

AI ने हिंदी के लिए खोले नए दरवाजे

बता दें कि Artificial Intelligence ने भाषा के इस्तेमाल का तरीका काफी हद तक बदल दिया है। जिसमें पहले हिंदी में किसी जानकारी को समझने या लिखने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब AI टूल्स हिंदी में सवाल समझ सकते हैं और उसी भाषा में जवाब भी दे सकते हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिला है जो अंग्रेजी में सहज नहीं हैं। वे अपनी रोजमर्रा की भाषा में टेक्नोलॉजी से बातचीत कर पा रहे हैं। इससे डिजिटल दुनिया तक पहुंच भी आसान हो गई है।

सोशल मीडिया पर हिंदी कंटेंट की बढ़ी मांग

देखा जा रहा है कि YouTube, Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने हिंदी को और मजबूत किया है। जिसमें छोटे शहरों और कस्बों से आने वाले क्रिएटर्स अब हिंदी में वीडियो, रील्स और पोस्ट बनाकर बड़ी ऑडियंस तक पहुंच रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि यूजर्स भी अपनी भाषा में कंटेंट देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसमें टेक टिप्स, मोबाइल फीचर्स, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके और AI से जुड़ी जानकारी जैसे विषय हिंदी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Hindi dominance in the tech world AI and social media have transformed
iPhone 18 Pro की बुकिंग आज से शुरू, जानें कैसे करें प्री-बुक और कब मिलेगा फोन

Voice Typing ने भी बदली आदत

वहीं हिंदी के बढ़ते इस्तेमाल में Voice Typing की भूमिका भी अहम है। अब यूजर हिंदी में बोलकर आसानी से मैसेज, सर्च या सोशल मीडिया पोस्ट तैयार कर सकता है। इससे उन लोगों के लिए डिजिटल कम्युनिकेशन आसान हुआ है जिन्हें हिंदी में टाइप करने में परेशानी होती थी।

आगे और बढ़ेगा हिंदी का असर

बताया जा रहा है कि AI के विस्तार के साथ भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवाओं की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। जिससे हिंदी अब सिर्फ मनोरंजन या सोशल मीडिया की भाषा नहीं रह गई है बल्कि टेक्नोलॉजी को आम यूजर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। ऐसे में आने वाले समय में AI, ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में हिंदी का इस्तेमाल और ज्यादा दिखाने को मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com