How to turn on Voicemail: आप अक्सर मीटिंग, यात्रा या किसी जरूरी काम के दौरान फोन कॉल को मिस कर देते है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। बता दें कि भारत में ज्यादातर लोग बातचीत के लिए व्हाट्सएप, SMS या मिस्ड कॉल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दुनिया के कई देशों में वॉयसमेल आज भी एक बेहद लोकप्रिय सुविधा के तौर पर देखी जाती है। ऐसे में iPhone वाले इस फीचर का इस्तेमाल अब Android यूजर्स भी कर पाएगे और बिना कॉल रिसीव किए जरूरी संदेश सुन सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि Voicemail एक ऐसी सुविधा है जिसमें कॉल करने वाला व्यक्ति आपके लिए ऑडियो मैसेज छोड़ सकता है और वहीं मैसेज आप फ्री होने पर रिकॉर्डिंग के तौर पर सुन सकते हैं। बता दें कि iPhone यूजर्स को यह सुविधा पहले से मिल रही है लेकिन Android यूजर्स के बीच इसे लेकर अभी भी काफी भ्रम है।
कई लोगों को लगता है कि Voicemail खास तौर पर फोन का फीचर होता है लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरी तरह से आपके मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर पर निर्भर करता है। आपके सभी वॉयस मैसेज ऑपरेटर के सर्वर पर स्टोर होते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि Voicemail मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। पहला बेसिक Voicemail जिसमें एक विशेष नंबर पर कॉल करके मैसेज सुना जा सकता हैं। दूसरा Visual Voicemail जिसमें स्क्रीन पर ही मैसेज की सूची और उसका टेक्स्ट दिखाने को मिलता है।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी के लिए भारत में Android यूजर्स के लिए Visual Voicemail की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन Airtel अपने ग्राहकों को मुफ्त बेसिक Voicemail सेवा प्रदान करनमे वाला है। बता दें कि Airtel यूजर्स 321671# डायल करके इस सेवा को सक्रिय कर सकते हैं। एक्टिवेशन के बाद कंपनी की ओर से Voicemail नंबर (52555) भेजा जाता है, जिसे फोन की सेटिंग में जोड़ना होता है। इसके बाद डायलर में 1 नंबर को दबाकर Voicemail सुना जा सकता है।
ये भी पढ़े: Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
बता दें कि Jio समेत कुछ अन्य नेटवर्क पर सीधे Voicemail की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में Android यूजर्स के लिए Truecaller एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। जिसमें यह सुविधा है।
Truecaller का Voicemail फीचर सिर्फ रिकॉर्डिंग सुनने तक सीमित नहीं है। यह AI की मदद से वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में भी बदल सकता है। इसको लेकर खास बात यह है कि यह सुविधा 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। जिससे यूजर्स को सिर्फ Truecaller ऐप में जाकर Voicemail सेक्शन में Activate Now पर टैप करना होता है। इसके बाद मिस्ड कॉल की स्थिति में कॉल करने वाला व्यक्ति आपके लिए वॉयस मैसेज छोड़ सकता है जिसे आप बाद में सुन या पढ़ सकते हैं।