itel A100 Pro (Source. itel) 
टेक्नॉलजी

iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro

Budget Smartphone: कम बजट में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आपके लिए शानदार ऑफर आ गया है। बता दें कि itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Best Phone Under 10000: आप भी कम बजट में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आपके लिए शानदार ऑफर आ गया है। बता दें कि itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन में खास यह है कि इसका लुक iPhone जैसे प्रीमियम बैक डिजाइन जैसा लगता है लेकिन इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। वहीं कंपनी इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाई है जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 90Hz डिस्प्ले, Android 15 Go Edition और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलने वाले है।

फोन की कीमत है शानदार

itel A100 Pro की कीमत र नजर डाले तो इसको भारत में सिर्फ 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर्स को 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। जिसमें यूजर्स RAM को वर्चुअली 5GB तक बढ़ा भी सकते है। इसके अलावा कंपनी ने इसे Comet Orange, Cloud White और Black जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन के फायदों में कंपनी ग्राहकों को 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दी रही है जो इस बजट में काफी खास है।

90Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

फोन के फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा फोन Android 15 Go Edition पर चलता है जिससे कम RAM में भी बेहतर स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया जा रहा है।

कैमरा और बैटरी भी करेंगे प्रभावित

फोटोग्राफी को भी इस फोन में ध्यान में रखा गया है जिसमें itel A100 Pro में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें एडवांस इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स दिए गए हैं जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर हो जाती है। आखिर में बता दें कि फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी शामिल किया गया है।

मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन बना रहा खास

इस बजट फोन की सबसे बड़ी खासियत के बारे में बताए तो वो इसका MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन है। यानी यह फोन सामान्य गिरने और हल्के झटकों को आसानी से झेल सकता है। साथ ही इसमें UltraLink फीचर भी दिया गया है जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां