Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया

Free Aadhaar Update: UIDAI ने Aadhaar कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से है जिन्होंने अभी तक अपने Aadhaar की जानकारी अपडेट नहीं कराई है तो अब घर बैठे यह काम हो जाएगा।
Aadhaar updates will now be free until 2027 Free Aadhaar Update
Aadhaar Card (Source. Social Media)
Updated on

Free Aadhaar Update 2027: Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने Aadhaar कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से है जिन्होंने अभी तक अपने Aadhaar की जानकारी अपडेट नहीं कराई है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि UIDAI ने फ्री Aadhaar अपडेट की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। जहां पहले यह सुविधा 15 जून 2026 तक उपलब्ध थी वहीं अब लोग 14 जून 2027 तक बिना किसी शुल्क के अपने Aadhaar में जरूरी दस्तावेज अपडेट करा सकते है। वहीं बता दें कि यह सुविधा केवल ऑनलाइन myAadhaar Portal पर मिलेगी।

किन लोगों के लिए जरूरी है Aadhaar अपडेट?

UIDAI ने पिछले काफी समय से लोगों को उनकी जानकारी को Aadhaar में अपडेट करने को बोला है, जिसको देखते हुए यह काम हो भी रहा है इसमें देखा गया है कि UIDAI उन लोगों को अपडेट के लिए कह रहा है जिनका Aadhaar 10 साल पुराना हो चुका है और उसमें अब तक कोई अपडेट नहीं हुआ है। वहीं इस जानकारी का अपडेट होना आज बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और पेंशन जैसी कई जरूरी सेवाओं में के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें Aadhaar का इस्तेमाल अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में अगर Aadhaar में पुराना पता या गलत जानकारी दर्ज होगी तो वेरिफिकेशन में परेशानी हो सकती है।

कौन-कौन सी डिटेल FREE में अपडेट होंगी?

जानकारी के लिए बता दें कि myAadhaar पोर्टल पर फिलहाल पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज मुफ्त में अपडेट किए जा रहे हैं। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपका पता बदल गया है या ID Proof अपडेट करना है तो इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारियां भी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे की अगर आप ऑफलाइन Aadhaar सेंटर जाकर अपडेट कराते हैं तो वहां निर्धारित शुल्क आपको देना होगा।

घर बैठे ऐसे करें Aadhaar अपडेट

myAadhaar पोर्टल के जरीए अपनी जानकारी को बदलना काफी आसान है इस तरह से घर बैठे आप भी कर सकते है:

  • myAadhaar पोर्टल पर जाकर 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालकर लॉगिन करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें
  • Update Aadhaar Online विकल्प चुनें
  • जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें
  • नई डिटेल भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और Submit पर क्लिक कर दें।

इसको सबमिट करने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा जिसकी मदद से अपडेट स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा है।

क्यों जरूरी माना जा रहा यह अपडेट?

इस जानकारी को इस लिए भी अपडेट करना जरूरी माना जा रहा है क्योंकि यह डिजिटल सेवाओं के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को और बेहतर करेगा। होता यह है कि गलत जानकारी के कारण कई बार बैंकिंग और सरकारी सेवाएं प्रभावित हो जाती है। यही कारण है कि UIDAI समय-समय पर लोगों को Aadhaar अपडेट रखने की सलाह हमेशा से देता आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com