iPhone कि लॉन्च के साथ क्या कुछ देखने को मिलेगा। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट हुई तय? जानिए Pre-Order और Sale की पूरी टाइमलाइन

Apple Event September 9: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को देखने के लिए लोग उत्सुक है। इस लॉन्च में Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के आने कि बात भी हो रही है।

सिमरन सिंह

iPhone 18 Pro Pre-Orders and Sales Start Date: Apple को पसंद करने वालों के लिए सितंबर का महीना कई बड़े तोहफे लेकर आ रहा है। बता दें कि कंपनी अपनी अगली जेनरेशन के प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाने की तैयारी में है और सबसे ज्यादा लोग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को देखने के लिए उत्सुक है। इस लॉन्च में Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर भी जबरदस्त चर्चा होने वाली है। वहीं Forbes की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Apple के सितंबर इवेंट से लेकर नए iPhone की बिक्री तक कई अहम तारीखें सामने आई हैं। लेकिन इनमें से कुछ डेट्स अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं कि गई हैं।

9 सितंबर को होगा Apple का बड़ा इवेंट

जैसा कि सभी को पता है कि Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज यानी 9 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित मुख्यालय में आयोजित होने की उम्मीद कि जा रही है। वहीं भारतीय समय के अनुसार इवेंट रात 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods भी लॉन्च का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं Forbes ने जानकारी दी है कि यह Apple CEO John Ternus की निगरानी में होने वाले शुरुआती बड़े प्रोडक्ट लॉन्च में से एक हो सकता है।

12 सितंबर से शुरू हो सकता है Pre-Order

रिपोर्ट में यह भी सामने आसा है कि iPhone 18 Pro के Pre-Order 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। जो आमतौर पर Apple लॉन्च इवेंट के बाद आने वाले शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू होते है लेकिन इस बार कंपनी की टाइमिंग अलग बताई जा रही है। जिसमें Forbes की रिपोर्ट में 11 सितंबर से बचने की वजह भी बताई गई है क्योंकि यह 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी होगी।

14 सितंबर को आ सकता है iOS 27

इश लिस्ट में यह भी सामने आया है कि नए iPhone के साथ iOS 27 भी कई शानदार बदलाव के साथ देखने को मिलेगा। वहीं इसकी रिलीज को 14 सितंबर की तारीख में बताया जा रहा है। इसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone 18 सीरीज में प्री-इंस्टॉल मिलेगा जबकि पुराने कंपैटिबल मॉडल्स में भी इसे अपडेट किया जा सकेगा। वहीं iPhone 18 Pro के रिव्यू 15 सितंबर के आसपास सामने आने की संभावना भी बताई जा रही है।

18 सितंबर को बिक्री और फोल्डेबल iPhone की एंट्री?

अगर पहले के Apple के सामान्य लॉन्च पैटर्न को देखे तो iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद कि जा रही है। लेकिन कंपनी ने अभी किसी भी तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। जिसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रहे है कि यह फोन खुलने पर टैबलेट जैसे बड़े डिस्प्ले में बदल सकता है और 18 सितंबर के आसपास बिक्री में आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले कई सालों में iPhone लाइनअप का सबसे बड़ा बदलाव माना जा सकता है।

वहीं आज रात को इस इवेंट में यह सभी चीजें साफ हो जाएगी कि iPhone अपने ग्राहकों के लिए क्या नया ला रहा है। साथ ही इसकी नई कीमत क्या सच में लोगों कि जेब पर भारी पड़ने वाली है।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर