iPhone 17 के आने से क्या बदलाव आएगे। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

iPhone 17 Series लॉन्च से पहले क्या होगा मार्केट पर असर? इन प्रोडक्ट्स की छुट्टी

iPhone Price Drop: Apple iPhone सीरीज के लॉन्च के बाद अपने कई पुरानी सीरीज को बंद कर देंगा। कंपनी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले अपने मेगा इवेंट में इसका फैसला लेने वाली है।

सिमरन सिंह

Apple Event 2025: Apple हर साल अपनी नई iPhone सीरीज के साथ कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करने की परंपरा निभाती है। इस साल भी यही क्रम देखने को मिल सकता है। कंपनी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले अपने मेगा इवेंट में iPhone 17 Series लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार यूज़र्स को नए डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाले iPhone देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस इवेंट में नई Apple Watch और नए Apple Earbuds भी पेश किए जा सकते हैं।

बंद होंगे ये iPhone और Apple प्रोडक्ट्स

टेकलूसिव की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लॉन्च के साथ ही कंपनी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को बंद कर सकती है। वहीं, iPhone 15 और iPhone 15 Plus का सफर भी 9 सितंबर के बाद समाप्त हो सकता है। सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि अन्य प्रोडक्ट्स की लिस्ट भी लंबी है। उम्मीद है कि Apple Watch Ultra 2, Apple Watch Series 10 और AirPods Pro 2 Gen की मैन्युफैक्चरिंग भी रोक दी जाएगी।

कहां नहीं मिलेंगे पुराने मॉडल्स?

कंपनी जब किसी मॉडल को डिस्कंटीन्यू करती है तो उसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर्स से हटा लिया जाता है। इसका सीधा मतलब है कि 9 सितंबर के बाद यूज़र्स को ये पुराने iPhones और Apple प्रोडक्ट्स कंपनी की साइट पर उपलब्ध नहीं होंगे।

हालांकि, एक राहत की बात यह है कि आप इन्हें Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर तब तक खरीद सकते हैं, जब तक स्टॉक मौजूद है। स्टॉक खत्म होते ही ये डिवाइस ऑनलाइन मार्केट से भी गायब हो जाएंगे।

क्यों करती है Apple ऐसा?

Apple का मकसद साफ है नई सीरीज को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करना और यूज़र्स को अपग्रेड के लिए प्रेरित करना। पुराने मॉडल्स को बंद करने के साथ ही कंपनी कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी भारी कटौती करती है। इसका फायदा ग्राहकों को सीधा मिलता है। अगर आप नया iPhone या Apple डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नई सीरीज आने के बाद कीमतों में गिरावट का इंतजार करना आपके लिए बेहतर डील साबित हो सकता है।

ध्यान दें

9 सितंबर का Apple Event न सिर्फ iPhone 17 Series की लॉन्चिंग के लिए खास होगा, बल्कि कई पुराने और पॉपुलर iPhones तथा Apple प्रोडक्ट्स को अलविदा कहने का भी दिन होगा। अब देखना यह है कि कंपनी अपने नए डिवाइसेज़ में कौन से खास फीचर्स पेश करती है, जो यूज़र्स को अपग्रेड के लिए आकर्षित करेंगे।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक