Cyber Dost Alert On Fake Loan Apps: आज के समय में घर, बाइक खरीदने या अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग सबसे पहले Instant Loan Apps की तरफ ही जाते हैं। वहीं आपको सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते समय कई ऐसे ऐप्स दिखाने को मिलेंगे जो कुछ मिनटों में लोन और बिना डॉक्यूमेंट के पैसे देने का दावा करते हैं। लेकिन यही फायदा नहीं बल्कि नुकसान का सकेंत है। बता दें कि हाल ही में Cyber Dost ने लोगों को सावधान करते हुए 10 Fake Loan Apps की लिस्ट को जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि यह ऐप्स NBFC का नाम लेकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वो यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरी कर लेते है।
Cyber Dost जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है का कहना है कि Instant Loan के नाम पर कोई भी ऐप डाउनलोड करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। पहले तो यह फर्जी ऐप्स आपको आकर्षक ऑफर्स देते हैं और फिर लोगों से कॉन्टैक्ट्स, फोटो, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी की परमिशन मांगते हैं। जिसके बाद ठगी करने वाले यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल कर वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में लोगों को ब्लैकमेल तक किया जाता है। वहीं आज के समय में तेजी से बढ़ते डिजिटल लोन फ्रॉड को रोकने के लिए एजेंसियां लगातार अलर्ट जारी भी कर रही हैं।
Cyber Dost ने सोशल मीडिया पर जिन 10 फर्जी लोन ऐप्स के नाम बताए हैं उनमें शामिल हैं:
ऐसे में इस लिस्ट में से कोई भी ऐप अगर आपके फोन में मौजूद है तो तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना जांच-पड़ताल के किसी भी तरह की जानकारी उसके साथ शेयर न करें।
ये भी पढ़े: Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
अपने आपको और पैसों को बचाने के लिए किसी भी Loan App को डाउनलोड करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी जरूर चेक करें। जरूरी है कि आप हमेशा RBI की ऑफिशियल NBFC लिस्ट में से कंपनी का नाम वेरिफाई करें ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा ऐप के Reviews, Ratings और मांगी जा रही Permissions पर भी ध्यान दें। अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा एक्सेस मांग रहा है तो तुरंत सावधान हो जाएं। एक बात आपको हमेशा याद रखनी चाहिए की हर Easy Loan सुरक्षित नहीं होता।
अगर आपके साथ Cyber Fraud हो चुका है तो देर करने की बजाय तुरंत शिकायत दर्ज करना सही रहेगा। साइबर दोस्त ने बताया है कि पीड़ित व्यक्ति 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है या फिर National Cyber Crime Reporting Portal पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकता है। अगर आप समय पर शिकायत करेंगे तो पैसे रिकवर होने की संभावना बढ़ जाती है।