Instagram को सुरक्षित रखने के लिए ये काम करें। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए तुरंत करें ये 5 सेटिंग्स एक्टिव

इंस्टाग्राम यूजर्स ऑनलाइन सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। बीते कुछ समय में इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर हैकिंग और साइबर हमलों के मामले तेजी से बढ़े हैं।

सिमरन सिंह

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए ऑनलाइन सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। बीते कुछ समय में इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर हैकिंग और साइबर हमलों के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में यह ज़रूरी हो गया है कि यूजर्स अपनी प्रोफाइल की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इंस्टाग्राम ने इसके लिए कई महत्वपूर्ण सेटिंग्स उपलब्ध कराई हैं, जिन्हें एक्टिव करके आप अपना अकाउंट हैक होने से बचा सकते हैं।

1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें

यह फीचर आपके पासवर्ड के साथ एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ता है। जब भी आप किसी नए डिवाइस से लॉगिन करेंगे, तो इंस्टाग्राम आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ऑथेंटिकेटर ऐप पर एक कोड भेजेगा। इस कोड के बिना लॉगिन संभव नहीं होगा। इसे एक्टिव करने के लिए Settings > Security > Two-Factor Authentication में जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

2. Restrict फीचर से रखें ट्रोल्स को कंट्रोल में

अगर कोई यूजर आपको डीएम या कमेंट्स से परेशान कर रहा है लेकिन आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो Restrict ऑप्शन बेस्ट है। इससे सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा और वह आपकी पोस्ट पर इंटरैक्ट नहीं कर सकेगा। इसे Settings > Privacy > Restricted Accounts से ऑन किया जा सकता है।

3. Login Activity पर रखें नजर

अपने अकाउंट में लॉगिन किए गए डिवाइस की जानकारी समय-समय पर चेक करें। कोई अनजान डिवाइस दिखे तो तुरंत Log Out करें और पासवर्ड बदल दें। यह विकल्प Settings > Security > Login Activity में मिलेगा।

4. Emails from Instagram से करें वेरिफिकेशन

फिशिंग अटैक्स से बचने के लिए इंस्टाग्राम की ओर से आए असली ईमेल्स की पहचान जरूरी है। इसके लिए Settings > Security > Emails from Instagram पर जाकर जांच करें कि कौन-कौन से ईमेल वाकई इंस्टाग्राम ने भेजे हैं।

5. Private Account सेटिंग को ऑन करें

यदि आप चाहते हैं कि केवल आपके फॉलोअर्स ही आपकी पोस्ट और स्टोरीज़ देखें, तो अपना अकाउंट प्राइवेट करना समझदारी होगी। इसके लिए Settings > Privacy > Account Privacy में जाकर Private Account ऑन करें। इन आसान लेकिन प्रभावी सेटिंग्स को अपनाकर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को साइबर खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल