Instagram यूजर्स के लिए आया नया फीचर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram ने जोड़े नए फीचर्स, अब Direct Messages होंगे और भी मजेदार

इंस्टाग्राम ने अब यूजर्स को अपनी लोकेशन शेयर करने की सुविधा दी है। यह फीचर व्हाट्सएप के लाइव लोकेशन शेयरिंग की तरह काम करेगा। इसका उपयोग खासतौर पर इंफ्लुएंसर्स द्वारा इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स की जानकारी अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, जो भारत में बेहद लोकप्रिय है, ने अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का मुख्य फोकस खासतौर पर डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) पर है, जो यूजर्स को एक और इंटरएक्टिव अनुभव प्रदान करेगा।

इंस्टाग्राम में लोकेशन शेयरिंग का नया फीचर

इंस्टाग्राम ने अब यूजर्स को अपनी लोकेशन शेयर करने की सुविधा दी है। यह फीचर व्हाट्सएप के लाइव लोकेशन शेयरिंग की तरह काम करेगा। इसका उपयोग खासतौर पर इंफ्लुएंसर्स द्वारा इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स की जानकारी अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिनसे आपकी प्राइवेट चैट चल रही है। यानी, आप अनजान लोगों के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं कर पाएंगे। फिलहाल, यह फीचर कुछ देशों में लाइव है और जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा।

नया निकनेम फीचर

इंस्टाग्राम ने एक और निकनेम फीचर पेश किया है, जिसके तहत आप अपनी डायरेक्ट मैसेज लिस्ट में अपने दोस्तों को कोई भी खास नाम दे सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दोस्त की चैट विंडो में जाकर एडिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एक बार जब आप नया निकनेम सेट कर लेंगे, तो यह सिर्फ आपको दिखाई देगा, जिससे आपकी चैट और भी पर्सनल हो जाएगी।

नए स्टीकर्स का जुड़ाव

इंस्टाग्राम ने 17 नए स्टीकर पैक जोड़े हैं, जिनमें 300 से ज्यादा मजेदार और फनी स्टीकर्स शामिल हैं। इन स्टीकर्स का उपयोग यूजर्स डायरेक्ट मैसेजिंग के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम अब यूजर्स को खुद के स्टीकर्स बनाने की सुविधा भी देगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के स्टीकर्स कस्टमाइज कर सकेंगे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत