Instagram ने Edits ऐप को लॉन्च किया है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Instagram ने लॉन्च किया नया वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits', CapCut को देगा टक्कर

ByteDance के ऐप CapCut जैसा नजर आता है। खास बात यह है कि इस ऐप को ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है जब अमेरिका में TikTok अस्थायी रूप से डाउन हो गया था और उस पर प्रतिबंध की चर्चा जोरों पर थी।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Instagram ने हाल ही में अपना नया वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' लॉन्च किया है, जो TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance के ऐप CapCut जैसा नजर आता है। खास बात यह है कि इस ऐप को ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है जब अमेरिका में TikTok अस्थायी रूप से डाउन हो गया था और उस पर प्रतिबंध की चर्चा जोरों पर थी।

क्रिएटर्स के लिए खास है 'Edits': Mosseri का बयान

Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा, "'Edits' सिर्फ एक वीडियो एडिटिंग ऐप नहीं है, बल्कि यह एक क्रिएटिव टूल्स का पूरा पैकेज है। इसमें प्रेरणा के लिए एक अलग टैब, शुरुआती आइडियाज को ट्रैक करने के लिए फीचर्स, उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा और सभी आवश्यक एडिटिंग टूल्स शामिल हैं। आप अपने दोस्तों और अन्य क्रिएटर्स के साथ ड्राफ्ट साझा कर सकते हैं और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने पर उनके प्रदर्शन के बारे में शक्तिशाली इनसाइट्स पा सकते हैं।"

iOS पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जल्द आएगा Android वर्जन

'Edits' को iOS ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऐप अगले महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Android वर्जन पर काम जारी है। Meta फिलहाल विभिन्न वीडियो क्रिएटर्स के साथ मिलकर फीडबैक इकट्ठा कर रहा है ताकि ऐप को और बेहतर बनाया जा सके।

फ्री एडिटिंग फीचर्स और AI एनिमेशन

iOS ऐप स्टोर के मुताबिक, 'Edits' एक फ्री वीडियो एडिटर है, जो क्रिएटर्स को अपने आइडियाज को आसानी से वीडियो में बदलने में मदद करता है। यह वॉटरमार्क के बिना वीडियो एक्सपोर्ट, 1080p में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर, AI एनिमेशन के जरिए इमेजेस को जीवंत बनाने और लाइव इनसाइट्स डैशबोर्ड के जरिए रील परफॉर्मेंस ट्रैक करने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

मिश्रित प्रतिक्रियाएं और CapCut से तुलना

'Edits' की लॉन्चिंग पर दुनियाभर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मीडिया इंटेलिजेंस फर्म CARMA के अनुसार, ऐप के लॉन्च के दो दिन के भीतर 25,100 मेंशंस दर्ज की गईं। इनमें 28.7% सकारात्मक और 18.3% नकारात्मक थीं। कुछ नेटिज़न्स ने Meta पर CapCut की नकल करने का आरोप लगाया, जबकि अन्य ने इसे TikTok के डाउनटाइम का लाभ उठाने की रणनीति माना। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

TikTok का बयान

TikTok ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं और अपने उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। TikTok ने कहा, "यह प्रथम संशोधन के समर्थन में एक मजबूत कदम है और मनमाने प्रतिबंध के खिलाफ है। हम अमेरिका में TikTok को बनाए रखने के लिए दीर्घकालिक समाधान पर काम करेंगे।"

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें