Instagram ने रिल्स में किया बढ़ा बदलाव। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब दोबारा देख सकेंगे पसंदीदा रील्स, जानिए कैसे करेगा काम

Meta India: Instagram यूजर्स के साथ अक्सर ऐसा होता है कि Reels स्क्रॉल करते समय कोई दिलचस्प वीडियो पसंद आ जाती है, लेकिन किसी कॉल या नोटिफिकेशन की वजह से उसे पूरा नहीं देख पाते।

सिमरन सिंह

Instagram Update Reels: Instagram यूजर्स के साथ अक्सर ऐसा होता है कि Reels स्क्रॉल करते समय कोई दिलचस्प वीडियो पसंद आ जाती है, लेकिन किसी कॉल या नोटिफिकेशन की वजह से उसे पूरा नहीं देख पाते। बाद में जब वापस ऐप खोलते हैं, तो वह रील दोबारा मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए Instagram अब एक नया फीचर लेकर आया है, जो यूजर को पहले देखी गई Reels दोबारा देखने का विकल्प देगा। इस फीचर की घोषणा शुक्रवार को की गई।

कैसे करेगा काम नया Watch History फीचर?

Instagram के CEO एडम मोस्सेरी ने इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा, "क्या आपने Instagram पर दोबारा उस रील को ढूंढने की कोशिश की है, जिसे आप एक बार देख चुके हैं, लेकिन अब वह नहीं मिल रही? अब एक नया फीचर इसमें आपकी मदद करेगा। अगर आप प्रोफाइल में जाकर सेटिंग्स में 'Your Activity' पर टैप करेंगे, तो आपको 'Watch History' का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको वो सारी Reels दिखेंगी, जिन्हें आप पहले देख चुके हैं।"

डेट और टाइम के हिसाब से करें सर्च

Instagram का यह नया फीचर काफी उपयोगी है। इसमें यूजर्स न केवल पहले देखी गई Reels को दोबारा देख सकेंगे, बल्कि उन्हें डेट, वीक, मंथ या किसी खास तारीख के हिसाब से भी सर्च कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अगर कोई यूजर अपनी हिस्ट्री से किसी रील को हटाना चाहता है, तो उसे डिलीट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यूजर्स इस फीचर की मांग कर रहे थे, जिसे अब आखिरकार Instagram ने पूरा कर दिया है।

TikTok से प्रेरित लेकिन ज्यादा एडवांस्ड

Instagram का यह नया फीचर टिकटॉक से इंस्पायर जरूर है, लेकिन इसमें ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी दी गई है। गौरतलब है कि Meta पिछले कुछ समय से Instagram में टिकटॉक जैसे कई फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में Instagram ने एक साथ कई Reels को लिंक करने की सुविधा और पिक्चर-इन-पिक्चर मोड भी पेश किया है। इस तरह Instagram Reels अब सीधे तौर पर टिकटॉक को कड़ी टक्कर दे रहा है।

यूजर्स के लिए बेहतरीन अनुभव

इस नए अपडेट के साथ Instagram का यूजर एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो गया है। अब पसंदीदा Reels दोबारा खोने की चिंता नहीं, बस 'Watch History' खोलिए और एन्जॉय कीजिए अपनी पसंदीदा Reels कभी भी, कहीं भी।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?