Neurable One आपके दिमाग को पढ़ेगा। Source. Neurable
टेक्नॉलजी

ध्यान भटकेगा तो खुद बताएगा ये हेडफोन, दिमाग की एक्टिविटी ट्रैक करता है Neurable One

Neurable One: न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी Neurable ने Neurable One नाम का नया ब्रेन-सेंसिंग हेडफोन लॉन्च कर चुकी है। जो EEG सेंसर से दिमाग में पैदा होने वाली इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करते हैं।

सिमरन सिंह

Brain Scanning Headphones: आजकल पढ़ाई, ऑफिस या रिसर्च के दौरान लंबे समय तक फोकस बनाए रखना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी Neurable ने Neurable One नाम का नया ब्रेन-सेंसिंग हेडफोन लॉन्च कर चुकी है। बता दें कि कंपनी के मुताबिक इसमें EEG सेंसर लगे हैं जो दिमाग में पैदा होने वाली इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करते हैं और AI की मदद से फोकस व थकान से जुड़े पैटर्न को समझने की कोशिश करते हैं।

Ear Cups में छिपे हैं 12 EEG सेंसर

Neurable One के बारे में बताए तो इसमें दोनों Ear Cups के अंदर 12 EEG सेंसर लगाए गए हैं। जिसकी खास बात यह है कि इनके लिए अलग EEG कैप या जेल की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी के अनुसार ये सेंसर रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान ब्रेन सिग्नल रिकॉर्ड करते हैं। वहीं Focus Session के दौरान ऐप यूजर को रियल-टाइम में फोकस से जुड़ी जानकारी देता है। जब ध्यान भटकने का पैटर्न नजर आता है तो सिस्टम ऑडियो में हल्का बदलाव करके यूजर को वापस काम पर ध्यान लगाने के लिए सिंगल देता है।

8 Brain Metrics से मिलेगी फोकस की जानकारी

Neurable का ऐप कई तरह के ब्रेन मेट्रिक्स को ट्रैक करता है। इनमें Brain Age, Brain Battery, Speed, Focus, Workload, Stress, Sleepiness और Alpha Peak Frequency शामिल हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि यूजर समय के साथ अपने डेटा में बदलाव और पैटर्न देख सकता है। लेकिन इसे किसी बीमारी की जांच या इलाज के लिए इस्तेमाल करने वाला मेडिकल डिवाइस नहीं माना जाना चाहिए। Neurable स्पष्ट करता है कि EEG दिमाग की सतह पर मौजूद इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापता है यह विचारों, शब्दों या तस्वीरों को पढ़ने का दावा नहीं करता।

40mm Drivers, ANC और 22 घंटे तक बैटरी

Neurable One में कई और फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें सिर्फ ब्रेन-ट्रैकिंग डिवाइस नहीं है। इसमें 40mm beryllium drivers, Active Noise Cancellation और 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी बताती है कि सामान्य ऑडियो इस्तेमाल में बैटरी 22 घंटे तक चल सकती है जबकि EEG चालू रहने पर यह करीब 12 घंटे तक रहती है। वहीं इसकी कीमत $499 रखी गई है और कंपनी के अनुसार US में इसकी शिपिंग नवंबर से शुरू होगी। साथ ही अन्य देशों में उपलब्धता की जानकारी अभी सीमित है। Neurable का कहना है कि वह यूजर का ब्रेन डेटा बेचता नहीं है और इसका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए नहीं करता।

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान