Highlight:
GTA 6 में Jason और Lucia के बीच रोमांस और रिश्ते को संभालने की आजादी दिखेगी।
गेम के 30 ट्रैक वाला ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर 19 नवंबर को रिलीज होगा।
एल्बम 11 दिसंबर को Spotify, Apple Music समेत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगा।
Jason and Lucia Relationship: GTA 6 को लेकर Rockstar Games लगातार नई जानकारियां साझा कर रहा है। इस बार गेम के दो अहम पहलू चर्चा में हैं। जिसमें पहला मुख्य किरदार Jason और Lucia के बीच रोमांस और उनके रिश्ते को संभालने की आजादी और दूसरा गेम के ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर की रिलीज डेट है। वहीं इसमें खास बात यह है कि दोनों किरदार सिर्फ अपराध की दुनिया के साथी नहीं बल्कि एक-दूसरे के रोमांटिक पार्टनर भी हैं। लेकिन इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है इसका फैसला खिलाड़ी कर सकते है।
GTA 6 की कहानी के बारे में बताए तो इसमें Jason और Lucia की जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी। दोनों पहले से रोमांटिक रिश्ते में हैं और साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। Rockstar के डेवलपमेंट प्रमुख Rob Nelson ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि इस रोमांस को आगे बढ़ाना पूरी तरह खिलाड़ी की पसंद पर निर्भर करेगा। वहीं अगर कोई खिलाड़ी रिश्ते वाले पहलू में दिलचस्पी नहीं रखता तो वह इसे नजरअंदाज कर सकता है। इसके बावजूद दोनों मुख्य कहानी में एक-दूसरे के साथ काम करते रहेंगे।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गेम में Jason और Lucia के रिश्ते को सिर्फ एक नंबर या लव मीटर से नहीं दिखाया जाएगा। इसके बजाय अलग-अलग स्टेज के जरिए उनकी नजदीकी का अंदाजा लगेगा। इसमें साथ समय बिताना, मैसेज करना और डेट जैसी गतिविधियां उनके रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं।
वहीं खिलाड़ी दोनों को बीच पर घूमने, जिम जाने या दूसरी गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि लरोमांस के लिए अलग-अलग मिशन पूरे करना जरूरी नहीं होगा। गेम की दुनिया में साथ बिताया गया समय भी अहम हो सकता है।
यहीं इस सिस्टम को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है। उपलब्ध रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रिश्ते की अनदेखी करने पर दोनों के बीच दूरी बढ़ सकती है। लेकिन ब्रेकअप, रिश्ते के टॉक्सिक होने या धोखे के सटीक नियमों की Rockstar ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है। इसलिए इन संभावनाओं को अभी के लिए पक्के गेमप्ले फीचर के तौर पर देखना सही नहीं होगा। वहीं GTA 5 में मुख्य किरदारों के बीच ऐसे रोमांटिक रिश्ते को संभालने की जिम्मेदारी खिलाड़ी पर नहीं थी। GTA 6 में यह बदलाव कहानी को ज्यादा व्यक्तिगत और अलग अनुभव दे सकता है।
रिश्ते के अलावा Rockstar ने गेम के म्यूजिक को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। इसमें फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक जोड़ी Justice ने GTA 6 का ओरिजिनल स्कोर तैयार किया है। इसका एल्बम 11 दिसंबर को Spotify, Apple Music समेत प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगा। CD और Vinyl फॉर्मेट भी उपलब्ध होंगे।
इसमें कुल 30 ट्रैक होंगे। इनमें पहले सामने आया गाना Flower in a Hurricane और नया ट्रैक Pusher शामिल हैं जिसमें फ्रेंच DJ Gesaffelstein भी हैं। ध्यान देने वाली बात है कि यह 30 ट्रैक वाला ओरिजिनल स्कोर 19 नवंबर को गेम के साथ रिलीज होने वाले 34 गानों के आधिकारिक साउंडट्रैक से अलग है। दोनों एल्बम के जरिए Rockstar गेम की कहानी और दुनिया को संगीत के अलग-अलग अनुभवों से जोड़ने की तैयारी में है।