Trump T1 फोन की खुली पोल, JerryRigEverything ने HTC के साथ बदला मदरबोर्ड, दोनों फोन निकले एक जैसे

Trump T1 Vs HTC U24 Pro: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रांड Trump Mobile का T1 स्मार्टफोन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इस फोन को HTC U24 Pro के साथ रखकर देखा गया है।
Trump T1 phone exposed JerryRigEverything swapped its motherboard HTC phone
Trump के फोन को लेकर चर्चा।Source. Trump Mobile And HTC
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Trump Mobile का T1 फोन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • JerryRigEverything ने T1 फोन की HTC U24 Pro के साथ तुलना कि है।

  • दोनों स्मार्टफोन के मदरबोर्ड को आपस में बदला गया तो वह काम कर रहे थे।

Trump T1 Phone: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रांड Trump Mobile का T1 स्मार्टफोन इन दिनों अपनी कीमत या फीचर्स नहीं बल्कि एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मशहूर टेक यूट्यूबर JerryRigEverything के जैक नेल्सन ने इस फोन का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट और टीयरडाउन किया है। टेस्ट में फोन की तुलना 2024 में आए HTC U24 Pro से की गई। वहीं हैरानी की बात यह रही कि दोनों स्मार्टफोन के मदरबोर्ड आपस में बदलने के बाद भी दोनों डिवाइस सामान्य तरीके से चालू हो गए। इससे Trump T1 की मौलिकता और अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

HTC U24 Pro की तरह दिखता है Trump T1

जैक नेल्सन ने सोशल मीडिया पर डाली अपने वीडियो में Trump Mobile T1 को HTC U24 Pro के साथ रखकर इसकी बनावट की तुलना की। जिसमें देखा गया कि दोनों फोन के डिजाइन, बटन की जगह, कनेक्टिविटी पोर्ट और स्क्रीन से जुड़ी कई चीजें काफी हद तक समान दिखाई दें रही है। वहीं दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

साथ ही HTC U24 Pro को साल 2024 में पेश किया गया था। इससे पहले iFixit की टीयरडाउन रिपोर्ट में भी दोनों फोन के हार्डवेयर और इंटरनल लेआउट में काफी समानता सामने आई थी।

ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में पास हुआ Trump T1

फोन की मजबूती जांचने के लिए जैक ने स्क्रीन पर स्क्रैच टेस्ट भी किया। इसमें Mohs स्केल के लेवल 6 पर निशान दिखाई दिए जबकि लेवल 7 पर गहरे निशान पड़े। इसके बाद उन्होंने फोन को दोनों तरफ से मोड़ने की कोशिश की लेकिन स्मार्टफोन नहीं टूटा और अपनी जगह पर बना रहा। वहीं टेस्ट के दौरान फोन के गोल्डन बैक पैनल की कोटिंग भी जांची गई। इसके अलावा फोन के पीछे बने अमेरिकी झंडे में 13 की जगह केवल 11 धारियां होने की बात भी सामने आई।

Trump T1 phone exposed JerryRigEverything swapped its motherboard HTC phone
OnePlus यूजर्स की हुई मौज, तय तारीख से पहले मिल रहा ColorOS 17 अपडेट, इन स्मार्टफोन में आया नया सॉफ्टवेयर

मदरबोर्ड बदलते ही दोनों फोन हुए चालू

इस पूरे टेस्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा फोन का टीयरडाउन रहा। जिसमें जैक नेल्सन ने दोनों स्मार्टफोन खोलकर उनके मदरबोर्ड, स्क्रू, बैटरी की जगह और कनेक्टर की तुलना की। कई इंटरनल पार्ट्स एक जैसे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने दोनों फोन के मदरबोर्ड आपस में बदल दिए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि HTC U24 Pro का मदरबोर्ड Trump T1 में और Trump T1 का मदरबोर्ड HTC फोन में लगाने के बाद दोनों डिवाइस चालू हो गए।

Trump T1 phone exposed JerryRigEverything swapped its motherboard HTC phone
Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च, ₹3.49 लाख से शुरू कीमत, जानें क्या हैं खास फीचर्स

Made in USA दावे पर क्यों उठे सवाल?

वहीं अब इस टेस्ट से साफ होता है कि Trump T1 और HTC U24 Pro एक ही हार्डवेयर प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। लेकिन केवल मदरबोर्ड बदलने से फोन की अंतिम असेंबली किस देश में हुई यह साबित नहीं होता। फिर भी अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग के दावों पर सवाल उठना लाजिमी देखा जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि iFixit की पहले की जांच में भी दोनों फोन के अंदरूनी हिस्सों में लगभग समानता मिली थी। ऐसे में Trump T1 की असल पहचान और उसकी मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।