Phone Addiction से पाना है छुटकारा? फोन में ऑन करें Focus Mode, नोटिफिकेशन भी करेंगे कम परेशान

Focus Mode: फोन इस्तेमाल करने की आदत को कम करना है तो iPhone और Android के अंदर Focus Mode होता है। जिससे कुछ हद तक फोन को खुद से दूर रखा जा सकता है।
Want to break free from phone addiction Turn on Focus Mode on your phone
Focus Mode से फोन की आदत कम होगी।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Focus Mode से फोन की आदत को कम किया जा सकता है।

  • iPhone में Focus फीचर में Work, Personal और Sleep जैसे मोड मिलते है।

  • Android में Digital Wellbeing के अंदर Focus Mode का विकल्प मिलता है।

How To Overcome Phone Addiction: आज के समय में स्मार्टफोन काम, पढ़ाई और अपनों से जुड़े रहने का जरूरी साधन है। लेकिन बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया रील्स और मैसेज चेक करने की आदत कई बार जरूरी काम से ध्यान भटका देती है। अगर आप भी बिना किसी खास वजह के बार-बार फोन उठाते हैं तो Focus Mode और डिजिटल वेलबीइंग के फीचर्स आपके काम आ सकते हैं।

इनकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि काम, पढ़ाई या सोने के समय कौन-सी ऐप्स और नोटिफिकेशन आपको परेशान न करें। इसमें अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार फोन को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है।

iPhone में ऐसे सेट करें Focus Mode

Apple के iPhone में Focus नाम का फीचर मिलता है जिससे Work, Personal और Sleep जैसे मोड सेट किए जा सकते हैं।

  • इसे चालू करने के लिए फोन की Settings में जाएं और Focus विकल्प खोलें।

  • यहां अपनी जरूरत के हिसाब से कोई मोड चुनें या नया Custom Focus बनाएं।

  • इसके बाद तय करें कि किस व्यक्ति के कॉल या मैसेज और किन ऐप्स के नोटिफिकेशन आने चाहिए।

  • Add Schedule विकल्प से इसे किसी खास समय, जगह या ऐप इस्तेमाल करने के दौरान अपने आप चालू होने के लिए सेट किया जा सकता है।

  • अगर आपके पास अन्य Apple डिवाइस भी हैं तो Share Across Devices विकल्प से Focus सेटिंग्स को उन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Android फोन में ऐसे रोकें ध्यान भटकाने वाली ऐप्स

Android स्मार्टफोन में Digital Wellbeing के अंदर Focus Mode का विकल्प मिलता है।

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए Settings खोलें और Digital Wellbeing में जाएं।

  • फिर Focus Mode चुनकर उन ऐप्स को सेलेक्ट करें जिनसे आपका ध्यान सबसे ज्यादा भटकता है।

  • मोड चालू होने पर चुनी गई ऐप्स अस्थायी रूप से इस्तेमाल नहीं की जा सकतीं और उनसे नोटिफिकेशन भी नहीं आते।

  • Set a Schedule विकल्प से आप काम या पढ़ाई के समय के अनुसार इसका शेड्यूल बना सकते हैं।

  • कुछ फोन में सेटिंग्स के नाम या उपलब्ध विकल्प अलग हो सकते हैं।

Want to break free from phone addiction Turn on Focus Mode on your phone
Karwa Chauth Photos: करवाचौथ की धुंधली तस्वीरों को AI से बनाएं शानदार, बस कॉपी-पेस्ट करें ये 3 प्रॉम्प्ट

फोन इस्तेमाल करने की लिमिट भी तय करें

इसमें सिर्फ नोटिफिकेशन बंद करना काफी नहीं है। अगर आप Instagram, YouTube या दूसरी ऐप्स पर जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं तो Android के Digital Wellbeing में App Timers का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें किसी ऐप के लिए रोजाना समय की सीमा तय की जा सकती है। सीमा पूरी होने पर ऐप बंद हो जाती है और उसका आइकन धुंधला दिखाई दे सकता है। वहीं iPhone पर भी Focus के साथ नोटिफिकेशन सीमित करके और गैर-जरूरी ऐप्स को होम स्क्रीन से हटाकर ध्यान भटकने की संभावना कम की जा सकती है।

Want to break free from phone addiction Turn on Focus Mode on your phone
Samsung यूजर्स ऐसे चेक करें One UI 9 अपडेट, कई Galaxy फोन तक पहुंचा Android 17

क्या Focus Mode से फोन की लत खत्म हो जाएगी?

Focus Mode कोई जादुई समाधान नहीं है लेकिन यह फोन इस्तेमाल करने की आदत सुधारने की शुरुआत हो सकता है। सोने से पहले फोन दूर रखना, नोटिफिकेशन सीमित करना और बिना वजह ऐप खोलने से बचना भी मददगार कदम हैं। छोटे बदलावों को नियमित रूप से अपनाने से फोन पर बिताए जाने वाले समय को ज्यादा सोच-समझकर नियंत्रित करना आसान हो सकता है।