iPhone 17 की कीमत में क्या आएगा बदलाव। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

GST के कम होने से क्या होगा iPhone 17 पर असर? जानें बदलाव के बाद की कीमत

Smartphone GST Rate: GST दरों में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगी। इसके बाद रोज़मर्रा के सामान जैसे साबुन, शैंपू, दूध, दही जैसी कई चीजे सस्ती हो जाएगी। ऐसे में iPhone की क्या कीमत होगी।

सिमरन सिंह

GST Changes 2025: दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए GST दरों में बदलाव का ऐलान किया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इसके बाद रोज़मर्रा के सामान जैसे साबुन, शैंपू, दूध, दही से लेकर बड़े होम अप्लायंसेज जैसे AC और TV, यहां तक कि कुछ गाड़ियों की कीमतों पर भी राहत मिलेगी। लोगों को इन उत्पादों के लिए पहले से कम दाम चुकाने होंगे।

क्या iPhone 17 होगा सस्ता?

अगले हफ्ते Apple अपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है। ऐसे में कई उपभोक्ता उम्मीद कर रहे हैं कि GST बदलाव का असर iPhone की कीमतों पर भी दिखेगा। लेकिन हकीकत यह है कि स्मार्टफोन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 17 सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹84,499 रहने की संभावना है। स्मार्टफोन पहले से ही 18% GST स्लैब में शामिल हैं। GST सुधार से पहले भी स्मार्टफोन्स पर 18% टैक्स लगता था और अब भी उतना ही रहेगा। इसलिए Smart TV और AC की तरह मोबाइल की कीमतों में कटौती नहीं होगी।

ICEA ने रखी थी मांग

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने सरकार से अनुरोध किया था कि स्मार्टफोन्स को 5% वाले स्लैब में लाया जाए। संगठन का तर्क था कि आज फोन केवल विलासिता की वस्तु नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया मिशन के लिए एक जरूरी साधन है। GST लागू होने से पहले अधिकांश राज्य मोबाइल फोन्स को आवश्यक वस्तु मानकर टैक्स राहत देते थे। शुरुआती दौर में स्मार्टफोन पर 12% GST था, लेकिन 2020 में इसे बढ़ाकर 18% कर दिया गया।

ध्यान दें

त्योहारी सीजन से पहले सरकार का GST सुधार आम जनता को कई स्तरों पर राहत देगा। हालांकि स्मार्टफोन की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन TV, AC और रोज़मर्रा के सामान सस्ते होने से लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। जहां एक ओर iPhone खरीदारों को पहले जितना ही टैक्स देना होगा, वहीं अन्य उत्पादों पर छूट उपभोक्ताओं की खरीदारी की रफ्तार बढ़ा सकती है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट