TV और AC पर क्या होगी GST. (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

फेस्टिव सीजन से पहले मोदी सरकार का तोहफ़ा: Smart TV और AC होंगे सस्ते

New GST Rate List 2025: त्योहारी सीजन से पहले GST काउंसिल की बैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव हुए है। इसमें 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया, वहीं 5% और 12% को लागू कर दिया गया है।

सिमरन सिंह

GST Rate Changes 2025: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। 3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब केवल 5% और 18% स्लैब ही लागू रहेंगे। इस फैसले का सीधा असर घरेलू उपकरणों की कीमत पर पड़ेगा।

अब स्मार्ट टीवी और एयर कंडीशनर जैसे महंगे होम अप्लायंसेज पहले की तुलना में काफी सस्ते मिलेंगे। पहले इन पर 28% GST लगता था, लेकिन अब केवल 18% GST देना होगा। यानी उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा और त्योहारों पर खरीदारी करना आसान हो जाएगा।

32 इंच टीवी पर नहीं हुआ बदलाव

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 32 इंच तक के टीवी मॉडल्स पर GST में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राहत केवल 32 इंच से बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर दी गई है। क्योकि 32 इंच के टीवी को आम सामान के तौर पर ही देखा जाता है। जिसके कारण इसमें किसी तरह के बदलाव को नहीं किया गया है।

TV की कीमत में अतंर

43 इंच स्मार्ट टीवी पर फायदा 55 इंच टीवी पर होगा बड़ा बचत
43 इंच टीवी का प्राइस (Flipkart): 22,499 रुपये 55 इंच टीवी का प्राइस (Flipkart): 31,999 रुपये
पहले 28% GST: 6,299 रुपये पहले 28% GST: 8,959 रुपये
बेस प्राइस: 16,200 रुपये बेस प्राइस: 23,039 रुपये
अब 18% GST: 4,274 रुपये अब 18% GST: 4,147 रुपये
नई कीमत: 20,474 रुपये नई कीमत: 27,186 रुपये
कुल फायदा: 2,025 रुपये कुल फायदा: 4,813 रुपये
GST: 18% GST: 18%

AC की कीमत में अतंर

1.5 टन विंडो एसी अब सस्ता 1.5 टन स्प्लिट एसी पर राहत
प्राइस (Flipkart): 25,990 रुपये प्राइस (Flipkart): 35,990 रुपये
पहले 28% GST: 7,277 रुपये पहले 28% GST: 10,077 रुपये
बेस प्राइस: 18,712 रुपये बेस प्राइस: 25,912 रुपये
अब 18% GST: 3,368 रुपये अब 18% GST: 4,664 रुपये
नई कीमत: 22,080 रुपये नई कीमत: 30,576 रुपये
कुल फायदा: 3,910 रुपये कुल फायदा: 5,414 रुपये

ध्यान दें

मोदी सरकार के इस बड़े फैसले से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को जबरदस्त फायदा मिलेगा। Smart TV और AC जैसे महंगे होम अप्लायंसेज अब कम दाम में उपलब्ध होंगे। इससे जहां आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बिक्री भी तेजी से बढ़ सकती है। जिसका फायदा आम लोगों को तो होगा ही, इसके साथ ही Online Shopping में भी इसकी विधि को देखा जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट