(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
टेक्नॉलजी

GST 2.0: नया पोर्टल बताएगा कितनी होगी बचत, 22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब

GST Impact Consumers: 22 सितंबर से GST के दो नए स्लैब लागू हो जाएंगे। इससे रोजमर्रा की कई आवश्यक वस्तुओं के दाम घट सकते हैं। ऐसे में एक नए पोर्टल की मदद से लोग दर के बाद की कीमत को देख सकते है।

सिमरन सिंह

GST Portal Savings: यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से GST के दो नए स्लैब लागू हो जाएंगे। इससे रोजमर्रा की कई आवश्यक वस्तुओं के दाम घट सकते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए सरकार ने एक खास पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग खुद यह देख सकेंगे कि किस सामान पर उन्हें कितनी बचत होगी।

नया पोर्टल करेगा आसान तुलना

सरकार ने यूजर्स के लिए (https://savingswithgst.in) पोर्टल शुरू किया है। यहां कोई भी व्यक्ति किसी उत्पाद की पुरानी दर और नई GST दर के बीच अंतर देख सकेगा। ग्राहक अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को कार्ट में जोड़कर कुल बचत का हिसाब खुद निकाल सकते हैं। सरकार का कहना है कि "नई पीढ़ी के सुधारों के साथ GST 2.0 आम उपभोक्ता को सीधा फायदा देगा।"

पोर्टल पर होंगी कई श्रेणियां

पोर्टल पर रोजमर्रा की वस्तुओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जैसे:

  • खाद्य पदार्थ
  • स्नैक्स
  • घरेलू सामान
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • रसोई के सामान

ग्राहक अपनी पसंद की श्रेणी चुनकर शॉपिंग कार्ट में आइटम जोड़ सकते हैं। इसके बाद कुल कीमत पर पुरानी टैक्स व्यवस्था (वैट) और नई टैक्स व्यवस्था (GST) दोनों के हिसाब से कर दिखेगा।

ऐसे जानें बचत का पूरा तरीका

  • वेबसाइट (https://savingswithgst.in) पर जाएं।
  • 'Explore Products' बटन पर क्लिक करें।
  • श्रेणी चुनें और सामान को 'Add to Cart' करें।
  • खरीदारी पूरी होने पर 'View Cart' बटन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको चुनी गई वस्तुओं की कीमत, वैट और GST की दरें दिखाई देंगी।
  • अंत में पोर्टल बताएगा कि नए स्लैब से आपको कुल कितनी बचत होगी।

उदाहरण: आटे पर सीधी बचत

  • यदि ग्राहक आटा कार्ट में जोड़ता है तो उसका आधार मूल्य 50 रुपये होगा।
  • वैट के साथ कीमत: 51.75 रुपये
  • GST के साथ कीमत: 50 रुपये यानी यूजर को 1.75 रुपये की सीधी बचत होगी।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर हुआ महंगा

त्योहारी सीजन से पहले यूजर्स के लिए एक नकारात्मक खबर भी है। जोमैटो और स्विगी ने प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ा दिया है। इसके अलावा, 22 सितंबर से डिलीवरी शुल्क पर 18% GST लागू होगा, जिससे खर्च और बढ़ जाएगा। अनुमान है कि जोमैटो ग्राहकों को प्रति ऑर्डर लगभग 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं स्विगी यूजर्स पर करीब 2.6 रुपये प्रति ऑर्डर का बोझ पड़ेगा। वर्तमान में स्विगी 15 रुपये और जोमैटो 12.50 रुपये (GST को छोड़कर) शुल्क वसूलते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट