AI का कंपनी पर बढ़ा प्रभाव। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

कंपनियों में AI का बढ़ता प्रभाव: नौकरी बचाने के लिए सीखना होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Amazon AI Agent: AI सिर्फ एक तकनीक नहीं, कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की जगह AI का इस्तेमाल कर रही हैं।

सिमरन सिंह

Artificial Intelligence In Company: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि कंपनियों की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की जगह AI का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि कुछ कंपनियां इससे अपनी उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। गूगल के बाद अब क्रिप्टो कंपनी Coinbase ने भी साफ कर दिया है कि उसके लिए AI का उपयोग अनिवार्य है। कंपनी के सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने स्पष्ट कहा है कि जो कर्मचारी AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

AI नहीं तो नौकरी नहीं

ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपनी टीम को चेतावनी देते हुए कहा, “हमने इंजीनियरों को एक हफ्ते का समय दिया है कि वे AI टूल्स को सीखें और इस्तेमाल करें। शुरुआत में टीम ने कहा था कि आने वाले महीनों में वे 50 प्रतिशत काम AI से करेंगे, लेकिन अब सिर्फ एक हफ्ते का समय दिया गया है।” उन्होंने आगे बताया कि इस फैसले का असर साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल कंपनी में 33 प्रतिशत कोडिंग AI से की जा रही है, और आने वाले कुछ हफ्तों में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाया जाएगा।

गूगल और अन्य दिग्गज कंपनियां भी AI पर जोर

कॉइनबेस से पहले गूगल भी अपने कर्मचारियों को AI के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित कर चुका है। कंपनी की सीनियर लीडरशिप ने साफ कहा है कि कर्मचारी अपने डेली टास्क में AI का इस्तेमाल करें, वरना वे इंडस्ट्री की इस तेज़ रफ्तार दौड़ में पीछे रह जाएंगे। हाल ही में हुई एक बैठक में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि, “AI को लेकर मुकाबला तेज हो रहा है और गूगल पीछे नहीं रह सकता।”

इसी तरह अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट भी अपने कर्मचारियों को रोजमर्रा के कामों में AI को शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। अमेजन ने तो यह तक घोषणा कर दी है कि कई काम अब AI एजेंट संभाल रहे हैं, जिसकी वजह से कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जाएगी।

ध्यान दें

यह साफ हो चुका है कि आने वाले समय में कंपनियों के लिए AI का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। जो कर्मचारी इसे अपनाएंगे, वे सुरक्षित रहेंगे, जबकि जो इससे दूरी बनाएंगे, उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील