Google Search (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google का छुपा हुआ मजेदार फीचर: सर्च करते ही हिलने लगती है स्क्रीन, जानिए 67 नंबर का पूरा सच

Google 67 Trick: Google हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किसी भी सवाल का जवाब चाहिए हो या किसी जानकारी की तलाश, सबसे पहले दिमाग में Google Search का ही नाम आता है।

सिमरन सिंह

67 Google Searches: आज के डिजिटल दौर में Google हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किसी भी सवाल का जवाब चाहिए हो या किसी जानकारी की तलाश, सबसे पहले दिमाग में Google Search का ही नाम आता है। लेकिन बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि गूगल सिर्फ जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे मजेदार और सरप्राइज देने वाले फीचर्स भी छुपे हुए हैं, जो यूजर्स को हैरान कर देते हैं। इन्हीं में से एक है Google पर "67" नंबर सर्च करने की ट्रिक, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है।

Google पर 67 सर्च करने से क्या होता है?

अगर आप Google के सर्च बार में "67" या "6-7" टाइप करके सर्च करते हैं, तो जैसे ही रिजल्ट सामने आता है, आपकी स्क्रीन कुछ सेकंड के लिए अचानक हिलने लगती है। यह झटका इतना अप्रत्याशित होता है कि कई यूजर्स पहली बार में घबरा जाते हैं। खास बात यह है कि यह ट्रिक सिर्फ कंप्यूटर या लैपटॉप तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन पर भी उतनी ही प्रभावी तरीके से काम करती है। स्क्रीन के हिलने से ऐसा लगता है जैसे डिवाइस में कोई तकनीकी खराबी आ गई हो, लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं होता। यह कोई वायरस, बग या हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि गूगल का एक मजेदार और इंटरएक्टिव फीचर है, जिसे सिर्फ मनोरंजन के मकसद से डिजाइन किया गया है।

67 Google ट्रिक को कैसे करें ट्राई?

अगर आप भी इस वायरल ट्रिक को आजमाना चाहते हैं, तो तरीका बेहद आसान है

  • सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में Google ओपन करें
  • सर्च बार में "67" या "6-7" टाइप करें
  • एंटर दबाते ही कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन हिलने लगेगी
  • इसके बाद स्क्रीन अपने आप नॉर्मल हो जाएगी।

क्या यह Google फीचर सुरक्षित है?

कई यूजर्स के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या यह फीचर सेफ है या इससे डिवाइस को कोई नुकसान हो सकता है। तो आपको बता दें कि यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है। स्क्रीन कुछ सेकंड तक हिलने के बाद खुद-ब-खुद सामान्य स्थिति में लौट आती है। अगर किसी वजह से इफेक्ट बना रहता है, तो सिर्फ पेज को रिफ्रेश करें या बैक बटन दबाएं, डिस्प्ले तुरंत ठीक हो जाएगी।

क्यों देता है Google ऐसे फीचर्स?

Google समय-समय पर ऐसे ईस्टर एग्स और मजेदार फीचर्स लाता रहता है, ताकि यूजर्स का अनुभव सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें सरप्राइज और एंटरटेनमेंट का भी एहसास हो। "67" सर्च ट्रिक भी उसी का एक उदाहरण है, जो दिखाता है कि गूगल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ क्रिएटिविटी में भी सबसे आगे है।

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन