Google ने अपने Pixel यूजर्स को खुश करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Pixel 9 Pro Series और Google Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair और Warranty Program को शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम के अंदर डिवाइसेज को मुफ्त रिपेयर और रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी। बता दें की यूजर्स ने Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में डिस्प्ले से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की थी। जिसके बाद कंपनी ने फैसला लिया इस प्रोग्राम को ग्लोबल स्तर पर वह लॉन्च करेगे। ऐसे में अगर आफके फोन में भी किसी तरह की समस्या है तो आपको फायदा मिल सकता है।
Google ने जो जानकारी अपने सपोर्ट पेज के डाली है उसके अनुसार कुछ Google Pixel 9 Pro और Google Pixel 9 Pro XL डिवाइसेज में डिस्प्ले पर नीचे से ऊपर तक जाने वाली वर्टिकल लाइन दिखाई दे रही है। इसके अलावा कुछ यूजर्स Flaring Display जैसी समस्या को भी झेल रहे है। वहीं इन परेशानियों को सुनने के बाद कंपनी ने कहा है कि ऐसे प्रभावित डिवाइसेज खरीद की तारीख से 3 साल तक Extended Repair Program के तहत उसे कवर किए जाएंगे। जिससे यूजर्स को महंगे डिस्प्ले रिपेयर का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
अगर आ उन लोगों में से है जिनका Pixel डिवाइस इस समस्या को झेल रहा है तो आप Authorized Google Walk-in Center या Service Partner के पास जाकर अपना फोन रिपेयर करवा सकते हैं। इसके साथ ही आप Online Repair Option को भी चुन सकते है। इस काम में Google प्रभावित Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL की डिस्प्ले को मुफ्त में बदलेगा और रिपेयर के बाद कंपनी 90 दिनों की अतिरिक्त वारंटी आपके फोन को देगी। लेकिन ध्यान दें कि जिन डिवाइसेज में स्क्रीन टूट चुकी है, कवर ग्लास में दरार है या Liquid Damage हुआ है उन्हें इस फ्री सर्विस का फायदा नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़े: Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
Google ने अपने Google Pixel 9 Pro Fold के लिए भी Extended Warranty Program शुरू किया है। वैसे तो फोन में क्या समस्या पर यह प्रोग्राम है इसकी कंपनी ने सटीक जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ किया है कि प्रभावित यूजर्स को फ्री रिप्लेसमेंट मिल सकता है और यह वारंटी भी खरीदारी की तारीख से 3 साल तक लागू रहेगी। लेकिन इसमें भी बाकी फोन वाले ही नियम है जैसे टूटे हुए डिस्प्ले, कवर ग्लास डैमेज या पानी से खराब हुए डिवाइसेज ठीक नहीं किए जाएंगे। इस नई पहल को लेकर Google ने यूजर्स को सलाह दी है कि फोन रिपेयर या रिप्लेसमेंट के लिए भेजने से पहले अपना पूरा डेटा बैकअप जरूर कर लें नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी।